
टूलकिट के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी एवं अन्य वरिष्ठ नेता पर हुए FIR के विरोध में आज रायगढ़ के भाजपा नेताओं द्वारा चक्रधरनगर थाना के सामने इस तरह किया प्रदर्शन ….ये थे शामिल पढ़े खबर
*प्रदेश भाजपा एवं जिला भाजपा के आहवान पर टूलकिट के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी एवं अन्य वरिष्ठ नेता पर हुए FIR के विरोध में आज रायगढ़ के भाजपा नेताओं द्वारा चक्रधरनगर थाना के सामने आज 24 मई को 2 से 5 बजे तक सांकेतिक धरना देकर गिरफ्तार करने के मांग की गई*
इसी कड़ी में चक्रधर नगर थाना के बाहर भाजपा के पदाधिकारियों ने धरना देते हुए भुपेश बघेल को सीधा चुनोती देते हुई मैं भी हु रमन के नारों से ललकारा ।।।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आशीष ताम्रकार ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए हमे भी गिरफ्तार करो कहते हुए टूलकिट मामले में कांग्रेसी की गन्दी मानसिकता को उजागर करते हुए अपनी बातें कही।
वरिष्ट नेता श्रीकांत सोमावार जी ने कहा कि देश हित मे होने वाले कामो को कंग्रेसियो ने कभी भी उत्साहवर्धन नही किया हर अच्छे कामो में अपनी टांग अड़ाई।
जिले के वरिष्ठ नेता विवेक रंजन सिन्हा ने पूरे जोश के साथ कहा कि कांग्रेस हमेशा अपना दोहरा चरित्र दिखाते आयी है देश मे महामारी फैली है और इसमे भी राजनीति करने कंग्रेसियो ने अपनी औंछि मानसिकता को दर्शाया।
जिले के वरिष्ट नेता कौशलेश मिश्रा जी ने कहा कि इस विषम परिस्थिति में राजनीति को किनारे रखते हुए जनता के हित में सब को आगे बढ़कर ज्यादा से ज्यादा जनता की भलाई का सोचना चाहिए देश की छवि को कैसे धूमिल किया जाए नही सोचना चाहिए।
निगम के वरिष्ठ पार्षद पंकज कंकरवाल ने कहा कि fir का डर दिखाकर भाजपा के कार्यकर्ताओं के जोश को आप कम नहीं कर सकते साथ ही साथ हमे भी करो गिरफ्तार की खुली चुनौती दी।
युवा पार्षद नारायण पटेल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से अच्छे कामो का विरोध करते आए है व देश की छवि कैसे धूमिल हो इस प्रयाश में हमेशा आगे रहती है।
आज का यह धरना प्रदर्शन दोपहर 3 बजे से लेकर 5 बजे तक चला जिसमे आई.टी सेल के जिला संयोजक अंशु टुटेजा आदि उपस्थित रहे
प्रदर्शन कर इस तरह लगा रहे थे नारा …
हम छत्तीसगढ़ महतारी के सपूत हैं हम डरते नहीं अंधियारों से,
चाहे लाख कर लो जतन तुम हम डरते नहीं गिरफ्तारी से