
नहीं रहे धाकड़ नेता व पूर्व मंत्री डॉ शक्राजीत नायक …….. प्रोफेसर से लेकर आरएसएस के प्रखर वक्ता …..फिर कांग्रेस का थामा दामन मंत्री भी बने …..रायगढ़ विधानसभा से चुनाव जीत कर राजनीति के चाणक्य के रूप …..उनके निधन से हुआ एक युग का अंत …पढ़े पूरी खबर
रायगढ़।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री डॉ शक्राजीत नायक ने बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में अपनी अंतिम सांस ली। यह खबर सूबे में आग की तरह फैल गई और कांग्रेस जनों में शोक की लहर फैल गई है।
आरएसएस के कभी प्रखर वक्ता रहे और बाद में कॉग्रेस में आकर अपनी कुशल राजनीति का लोहा मनवाने वाले डॉ शक्राजीत नायक ने अंततः इस दुनिया खानी को अलविदा कह दिया। छात्र जीवन से लेकर प्रोफेसर तक का सफर तय किया। आरएसएस में किसी समय मे एक धाकड़ नेता के रूप में ख्याति पाई फिर भाजपा से मोह भंग होने पर स्व अजित जोगी के कार्यकाल में कांग्रेस का दामन थामा और मंत्री बने। इस दौरान क्षेत्र में सिचाई के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया जिसे क्षेत्र के किसान आज भी याद करते हैं। रायगढ़ की राजनीति में भी दम खम के साथ अपनी राजनीति का लोहा मनवाया। सरिया विधानसभा विलुप्त होने के बाद रायगढ़ से भारी मतों से चुनाव जीत कर अपनी कुशल राजनीतिक रणनीति का परिचय दिया। यह बात अलग है तब प्रदेश से कांग्रेस का सफ़ाया हो गया था। अपने जीवन काल मे डॉ शक्राजीत नायक हमेशा एक नायक के रूप में रहे।
पिछले कई दिनों से उनका स्वास्थ्य गिरता जा रहा था। कोरोना संक्रमित होने के बाद रायपुर एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चला जहां वे कोरोना को मात तो दिए लेकिन नियति के आगे हार गए। पिछले कई दिनों से उन्हें बेंटिलेटर पर रखा गया था। आज सुबह 10 बजे उनके निधन की खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया।




