
तमनार के हुकराडिपा चौक में जर्जर सड़क को लेकर आर्थिक नाकेबंदी …..लगी रही वाहनों की लंबी कतार … दिन भर चला मान मनौव्वल का दौर …
रायगढ़/
जर्जर को सड़क को सुधारने व रायगढ़ से मिलुपारा तक व हुकराडीपा से हमीरपुर बॉर्डर तक फोरलाईन सड़क की मांग को लेकर रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक के हुंकराडीपा चौक में आर्थिक नाकेबंदी किया गया। इसके पहले भी चक्का जाम का आयोजन तमनार जनपद पंचायत के सदस्यों के नेतृत्व की आयोजित की गई, जो सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया था। जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामीण चक्का जाम और आन्दोलन को सफल बनाने में उपस्थित रहे।
आज सर्वदलीय मंच का आर्थिक नाकेबंदी पूर्व विधायक ह्रदय राम राठिया के नेतृत्व में आर्थिक नाकेबंदी की गई जिसमें ग्रामीणों के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों व राजनीतिक दल के लोग शामिल हुए।

आज भी स्थानीय ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुकराडीपा चौक में आर्थिक नाकेबंदी कर जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग की गई। आज
भी पूर्व विधायक ह्रदय राम राठिया भी आंदोलन में शरीक रहे और आंदोलनकारियों के पक्ष में धरने पर बैठे। इस दौरान भारी वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान आंदोलनकारियों से मान मनौव्वल का दौर भी चलता रहा। नायाब तहसीलदार तमनार भी मौके पर पहुंची थी।

दरअसल यह मार्ग बीते कई सालों से जानलेवा बन चुकी है हाल ही में एक दुर्घटना में मौत भी हो चुकी है आये दिन कोई न कोई दुर्घटना घटित होते रहती है। सड़क की स्थिति ऐसी है कि लोग जान हथेली पर लेकर इस मार्ग पर आवागमन करते हैं। गर्मी सूखे के मौसम में धूल गुबार जानलेवा बन जाता है वही बारिश के मौसम में कीचड़ और बड़े बड़े गड्ढे लोगों के लिए जानलेवा साबित होती है।





