♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

आदिवासी जमीन पर डकैती नहीं चलेगी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दीपक जायसवाल ने कहा..एसईसीएल प्रबंधन की तानाशाही नहीं चलेगी

 

लाल दास महंत कल्ला की रिपोर्ट

सरगुजा/सरगुजा जिले के अंतर्गत अमेरा के भुविस्थापित आदिवासियों पर एस.ई.सी.एल.प्रबंधन के दमन, झूठे मुकदमों,पुलिसिया अत्याचार और महिलाओं पर बर्बरता के खिलाफ आयोजित ऐतिहासिक महापंचा यत में एन.एफ.आई.टी.यू. के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दीपक जायसवाल ने प्रबंधन पर करारा प्रहार किया।
हजारों की संख्या में जुटे आदिवासी किसानों और भुविस्थापितों को संबोधित करते हुए डॉ.जायसवाल ने साफ शब्दों में कहा कि एस.ई.सी.एल.प्रबंधन और सी.एम.डी.संविधान कानून और सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों को रौंदकर तानाशाही चला रहे हैं।
उन्होंने कहा कि
जिनकी नियुक्तियाँ स्वयं सर्वोच्च न्यायालय के सिद्धांतों के विपरीत हैं, उन्हें आदिवासियों की ज़मीन लूटने, निर्दोष किसानों को जेल भिजवाने और महिलाओं पर लाठी चलवाने का कोई नैतिक या कानूनी अधिकार नहीं हैl


डॉ. दीपक जायसवाल ने कड़ी चेतावनी दी कि यदि अमेरा के भुविस्थापितों को तत्काल न्याय, सम्मानजनक पुनर्वास और रोजगार नहीं मिला,तो एन.एफ.आई.टी.यू.एवं राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर कांग्रेस (R.C.M.C.) पूरे छत्तीसगढ़ में एस.ई.सी.एल. प्रबंधन और सी.एम.डी.के खिलाफ निर्णायक आंदोलन छेड़ेंगे,जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।
आदिवासी ज़मीन पर डकैती नहीं चलेगी
एस.ई.सी.एल.प्रबंधन की तानाशाही नहीं चलेगी
यह लड़ाई आर-पार की होगी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close