
इनरव्हील स्टील सिटी रायगढ़ का तीज उत्सव इस तरह मनाया खुशियों की बहार …..भारतीय पारम्परिक त्योहारों का अपना अलग महत्व …..उत्सव की खुशियां …. पढ़े पूरी खबर
रायगढ़।
इनरव्हील स्टील सिटी रायगढ़ ने मनाया तीज उत्सव
इनरव्हील आप रायगढ़ स्टील सिटी अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ साथ भारतीय त्यौहारो का उत्सव भी बनाने में अग्रणी रही है इसी तारतम्य के तहत संस्था की अध्यक्ष सरिता बट्टीमार एवं सचिव सपना अग्रवाल के विशेष मार्गदर्शन में एक स्वस्थ मनोरंजन के उद्देश्य से तीज सेलिब्रेशन का एक मनोरंजक कार्यक्रम ग्राम कोड़ातराई स्थित शुभम राइस मिल मैं किया गया जहां सर्वप्रथम सदस्यों को तिलक लगाकर एवं चूड़ी पहना कर स्वागत किया गया व साथ ही फ्रेंडशिप बेल्ट भी पहनाया गया कार्यक्रम के तहत झूला उत्सव के साथ साथ डांस कार्यक्रम भी हुआ साथ में तीन सदस्य सोनल अग्रवाल मीना शर्मा उर्मिला मोदी का जन्मदिन भी केक काटकर सेलिब्रेट किया गया सरोज अग्रवाल द्वारा गेम भी खिलाया गया कार्यक्रम मै मजेदार व्यंजनों का लुत्फ उठाते हुए सेल्फी प्वाइंट का भी आनंद लिया गया उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के लगभग सभी सदस्य मौजूद थे कार्यक्रम को चार चाँद लगाने मै मुख्य भूमिका चेयरमैन साधना अग्रवाल व सरोज अग्रवाल की रही जिन्होंने पूरी व्यवस्था करने में विशेष सहयोग रहा और कार्यक्रम को सफल बनाया।