
थूंकने की बात पर फूंक दिया पुतला…ब्लॉक कांग्रेस ने…पुलिस से हुई झूमा-झटकी…
उल्लेखनीय है कि बस्तर में चल रहे भाजपा के चिंतन शिविर के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी कांग्रेस सरकार पर हमलावर रहीं। इस दौरान उन्होंने भरी सभा में विवादित बयान तक दे डाला। प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी कहा कि BJP अगर पीछे मुड़कर थूकेगी तो भूपेश बघेल और उनका पूरा मंत्रिमंडल बह जाएगा। जिसके बाद छग के सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि चांद की ओर देेेखकर थूूूकने पर थूूूक खुद के ही मुंह पर गिरता है। इसके बाद पुुुरेे छग में कांग्रेसियों ने डी पुरंदेश्वरी का पुतला दहन किया। कोरिया में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में आज घड़ी चौक में भाजपा प्रभारी डी पुन्देश्वरी का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान वहां उपस्थित पुलिस ने कांग्रेसियों से पुतला छिनने और पानी डालकर बुझाने की भरसक कोशिश में काफी झुमा झटकी भी हुई।
इस दौरान पीसीसी सचिव योगेश शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह,अनुपम फिलिप अम्बिकापुर, विपिन मिश्रा, रूबी तिवारी कोरबा, युंका अध्यक्ष संजीव सिंह, शिवांश जैन, हैप्पी वधावन, जफर हैदर, राकेश जायसवाल, मनोज दुबे, दीपक गुप्ता, विक्की शिवहरे, अरशद इराकी, शुभम तिवारी, विनोद शर्मा, वसीम,लवकुश साहू, मनीष बजाज, लालदास महंत, शेष तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, नागेश्वर यादव, व्यंकटेश सिंह सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित रहे।