
रायगढ़ -धरमजयगढ़ वन मण्डल कर्मचारी संघ का चुनाव कल रविवार को ….. अध्यक्ष पद के तीन उम्मीदवार कमल सिदार, शशि बंजारे, अनिता मैदान में ठोका ताल ….. चुनाव की गहमा- गहमी …सभी कर रहे जीत की दावेदारी …
रायगढ़।
जिले के वन कर्मचारी संघ के चुनाव की जबरदस्त गहमा गहमी बनी हुई है। जिले में दो वन मंडल है रायगढ़ व धरमजयगढ़ दोनों वन मण्डल के एक कर्मचारी संघ के पदाधिकारी चुने जाते हैं। जिले के वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के लिए 3 उम्मीदवार मैदान में हैं और तीनों अपनी दावेदारी जोरदार तरीके से कर रहे है। रविवार को इसे लेकर मतदान।होना है ऐसे में तीनों पैनल मतदाताओं को रिझाने के लिए तरह तरह के पैतरे बाजी का उपयोग कर रहे हैं संगठन की मजबूती के लिए तो कोई कर्मचारियों की समस्याओं को आवाज बुलंद करने की बात कह रहा है तो कोई सबको मिलाकर साथ काम करने की लोक लुभावन वायदे कर वन कर्मचारियों/मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रहा है। मैदान में एक महिला उम्मीदवार भी मैदान में ताल ठोक कर उतर चुकी है ।
अध्यक्ष पद के लिए कमल सिदार, शशि बंजारे, अनिता भगत मैदान में डटे हुए है। एक जानकारी के अनुसार रायगढ़ और धरमजयगढ़ वन मण्डल में कुल मिलाकर 350 मतदाता है और रविवार को वोटिंग होनी है। चुनाव पदाधिकारियों द्वारा इसके लिए व्यापक तैयारियों में जुटी है ताकि रविवार को वन कर्मचारी संघ का चुनाव निर्भीक तरीके से निपट सके। वही
तीनो दावेदार उम्मीदार अपनी अपनी जीत का दावा करते हुए चुनावी समर में कूद पड़े है। दोनों वन मंडल में चुनाव को लेकर जबरदस्त गहमा गहमी बनी हुई है। अलग अलग पैनल अपने अपने उम्मीदवार को जिताने जी जान से जुटे हुए है। ऊंट किस करवट बैठेगा यह रविवार को मतदान के बाद पता चल सकेगा।