
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जिला कांग्रेस शहर ने किया नमन …..विधायक प्रकाश नायक व महापौर जानकी व पूरी टीम ने इस तरह किया याद ….

रायगढ़ ।
आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर रायगढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक महापौर जानकी काटजू और कांग्रेस जिला अध्यक्ष शहर रायगढ़ अनिल शुक्ला की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम दोनों विभूतियों के छाया चित्रों पर रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, महापौर जानकी काटजू एवं जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर अपनी पुष्पांजलि अर्पित की और दोनों को नमन किया। तत्पश्चात सभी कांग्रेस के पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता गण, युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल, सभी प्रकोष्ठों के सदस्यों ने बारी-बारी से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर दोनों को नमन किया।

उसके पश्चात उपस्थित जनों को रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हम उस पार्टी के सिपाही हैं जिनका नेतृत्व इंदिरा गांधी जैसी आयरन लेडी कर चुकी हैं। एक महिला होते हुए भी उन्होंने जिस साहस का परिचय दिया उसे भुला पाना नामुमकिन है। जिन्होंने अपनी जान भी इस देश की सेवा के लिए कुर्बान कर दी। ऐसी वीरांगना स्वर्गीय इंदिरा गांधी को मैं नमन करता हूँ और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

वैसे ही महान विभूतियों में सरदार वल्लभ भाई पटेल का नाम भी आता है। जिन्होंने अपने संगठनात्मक क्षमता का परिचय देते हुए सभी राजाओं को भारत में सम्मिलित होने के लिए राजी किया। जिसका परिणाम आज हम सबके सामने हैं, कि भारत एक विशाल देश बना। वरना खंडों में बटा रह जाता। उनकी जयंती पर मैं अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ और उन्हें नमन करता हूँ।

तत्पश्चात जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा की इंदिरा की तपस्या और संघर्ष का ही परिणाम है कि आज कांग्रेस पार्टी इतनी मजबूत है और हर चुनौतियों का सामना करना बखूबी जानते हैं। भले ही हमें कितने ही समस्याओं का सामना करना पड़े फिर भी कांग्रेसी कहीं भी पीछे नहीं हटते। इंदिरा गांधी की जीवनी इतनी सशक्त और ऊची सोचो से भरी पड़ी थी, कि उन्होंने चूल्हा चौका से अलग राष्ट्र निर्माण को अपना कार्य क्षेत्र चुना। और भारत की प्रधानमंत्री जैसे सर्वोच्च पद पर आसीन हुई। मैं ज्यादा कुछ ना कहते हुए इंदिरा गांधी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और उन्हें नमन करता हूँ आज भारत को एकजुट करने और बिखरे राजघरानों को मना कर एक राष्ट्र निर्माण में महती भूमिका अदा करने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती भी है। इस अवसर पर मैं उन्हें आप सब की तरफ से उनके अमित योगदान के लिए शुक्रिया अदा करता हूँ कि उन्होंने आज हमें इतना विशाल भारत देश दिया।

उसके पश्चात रायगढ़ की महिला महापौर जानकी काटजू ने अपने उद्बोधन में देश के दोनों विभूतियों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि, मैं आज इस महापौर के पद पर हूँ कहीं ना कहीं हम महिलाओं को इसकी प्रेरणा हमारी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जीवन से प्राप्त हुई है, कि हम महिलाएं भी पुरुषों के बराबर बल्कि, उनसे आगे कार्य कर सकती हैं जिसे इंदिरा गांधी ने करके बखूबी दिखाया और अंतिम सांस तक निभाया भी। मैं उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें भी अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके अमित योगदानों को भी नमन करती हूँ।
इसके पश्चात सभी कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा इंदिरा चौक पहुंचकर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
आज के कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला कांग्रेस ग्रामीण प्रभारी महामंत्रीद्वय विकास शर्मा,शाखा यादव,उपेन्द्र सिह,मो.अशरफ खान,संतोष बोहिदार,नरेश जायसवाल,भरत तिवारी,बिज्जू ठाकुर,राकेश पाण्डेय,विकास बोहिदार,बबलू बरेठ,शयमलाल साहू,गौतम महापात्रे,वसीम खान,सूरज उपाध्याय,दुष्यन्त देवांगन,शबाना बानो,सुषमा कुजूर, बजरंग महमिया,विनोद कपूर,रिंकी पांडेय,शेख ताज़ीम,रितेश शर्मा,सौरभ अग्रवाल,गणेश घोरे,दादू पटेल,सोनू पुरोहित,सुनीता मिंज, गौरव अधिकारी,सरिता पांडेय, दुष्यन्त देवांगन,देवेंद्र सिंह,राजू बहिदार,संतोष ढीमर,सतीस मानिकपुरी,अनुराग गुप्ता,कृतिका मेहर,घनश्याम अग्रवाल, श्यामलाल साहू,लक्ष्मण महिलाने, विनोद सचदेवा,गौतम अधिकारी,नरेश चौहान,वीरू गुप्ता,प्रदीप मिश्रा,घासीदास महंत आदि कांग्रेसी उपास्तिथ थे। उक्तशाय की जानकारी जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी वसीम खान ने दी