♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

रायगढ़ कांग्रेस ने शहर के वीर बेटे की शहादत पर अपने कल के कार्यक्रम को स्थगित करने का लिया निर्णय …..शहादत को किया नमन कहा एक खबर ने पूरे रायगढ़ शहर को गमगीन कर दिया

रायगढ़ ।
कांग्रेस पार्टी कल 14 नवंबर से सभी जगहों पर जन जागरण अभियान चलाने वाली थी। जिसके लिए प्रेस विज्ञप्ति भी जारी किया जा चुका था। लेकिन आज एक खबर ने पूरे रायगढ़ शहर को गमगीन कर दिया। शहर के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के सुपुत्र कर्नल विप्लव त्रिपाठी जो असम में अपनी सेवा दे रहे थे। आज उनके गाड़ियों के काफिले पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया। जिसमें कर्नल विप्लव के साथ उनका परिवार भी था। वे सभी आतंकी हमले में शहीद हो गए।
ये खबर जैसे ही शहर पहुंची पूरा शहर गम में डूब गया। इस संवेदनशील घटना के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने भी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पार्टी के कल के जन जागरण अभियान को स्थगित कर दिया है।
लेकिन 15 नवंबर से निर्धारित कार्यक्रम जारी रहेगा। जो आगामी 29 नवंबर तक चलेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close