♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

इंदिरा नगर इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर फिर निकल पड़े मोदी सरकार की महंगाई के खिलाफ जनजागरण अभियान का शंखनाद करने हांथो में तख्तियां लिए हुए …..केंद्र सरकार की मंहगाई विरोधी नीतियों को लेकर ….आम जनता के ….इनके नेतृत्व में … पढ़े पूरी खबर

जिला कांग्रेस शहर के जन जागरण अभियान आज दूसरा दिन,इंदिरा नगर से प्रारंभ हुआ

 

 

रायगढ़।

रायगढ़ कांग्रेस द्वारा जन जागरण अभियान को गति देते हुए आज दूसरे दिन इंदिरा नगर इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया। जिसके बाद सभी कांग्रेसियों ने हाँथों में तख्तियां लेते हुए मोदी सरकार के द्वारा आम जनता पर थोपी गई बेवजह महँगाई के लिए खूब लताड़ा।

आज के कार्यक्रम को रायगढ़ कांग्रेस जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर अनिल शुक्ला के अगुवाई में में चल रहे जन जागरण अभियान को आम जनता का भी जबरदस्त सहयोग मिल रहा है। जिससे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा का संचार कर रहा है।

आज के रूट के अनुसार इंदिरा गांधी प्रतिमा से प्रारंभ होकर सभी लोग वार्ड नम्बर 7, 8, 9, 10, 11 को एक साथ हर गली में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मोदी के द्वारा थोपे गए महँगाई पर खूब नारेबाजी की। मोहल्ले वालों ने भी कांग्रेसियों की बातों को सही ठहराया। सभी वार्डों के पार्षदों ने भी जन जागरण अभियान में अपनी भूमिका निभाई। पदयात्रा अपने निर्धारित रूट पर चलते हुए पुनः इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर आकर आज का समापन हुआ।

आज की सभा को कांग्रेस जिला अध्यक्ष शहर अनिल शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारा जन जागरण अभियान केंद्र सरकार की गलत नीतियों और गलत निर्णयो के वजह से भारत की जनता की आवाज है जो हर किसी के जुबां पर है कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार हर क्षेत्र में विफल रही है खासकर महंगाई के क्षेत्र में तो इसने सबको पीछे छोड़ दिया। जहां पेट्रोल डीजल ₹70 के आसपास थे वह आज 100 के ऊपर पहुंच चुका है। और उसके बढ़ने के साथ-साथ दैनिक वस्तुओं के दाम भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं लेकिन इन सब से मोदी को कोई मतलब नहीं उसे तो सिर्फ और सिर्फ अपने व्यापारी मित्रों के जेब भरने की चिंता है।

सभा को जिला कांग्रेस प्रभारी महामंत्री शाखा यादव ने भी संबोधित किया और कहा कि हमारा जन जागरण अभियान शुरू करने का मकसद ही यह है कि केंद्र सरकार की विफलताओं को आम जनता तक लेकर जाना और जनता की आवाज को बाहर लाना। जिससे गूंगी-बहरी मोदी सरकार के कारनामों से जनता वाकिफ हो, क्योंकि पीस तो जनता रही है। केंद्र में बैठकर पूरे भारत को जबरन महंगाई के बोझ तले धकेलने का घिनौना काम सिर्फ और सिर्फ मोदी ही कर सकता है क्योंकि उसको परिवार के भरण पोषण की क्या जानकारी वह तो केवल मोर को दाना चुगाने ही जानता है

जन जागरण अभियान का कल का कार्यक्रम 18 नवंबर को पजरीप्लांट चक्रधर नगर चौक से सुबह 11 प्रारंभ होगा।

 

आज के जनजागरण कार्यक्रम में मुख्यरूप से उपास्तिथ थे
महिला कांग्रेस अध्यक्ष स्नेहलता शर्मा,असरफ खान, संजय देवांगन,   नरेश जायसवाल,प्रभारी महामंत्री शाखा यादव,दयाराम धुर्वे,सूरज उपाध्याय, ब्लाक अध्यक्षद्वय विकास ठेठवार,मदन महंत,विनोद कपूर,भरत तिवारी,सत्यप्रकाश शर्मा,भरत तिवारी,प्रदीप मिश्रा,प्रभाती महापात्रे,रानी चौहान,गौतम महापात्रे,खालिक अहमद,लखेश्वर मिरी,रुक्मणी साहू,कमर अली,तरुण शर्मा,दिगंबर साहू,अमृत काटजू,उर्मिला लकड़ा,वीरू गुप्ता,मोहन यादव,सतीश मनिकपुरी,रोहित महंत,सौरभ अग्रवाल,रितेश शर्मा,हरिराम खूंटे,लता खूंटे,बलराम बघेल,फहद अली,सुमित मिरी,रिंकी पाण्डेय,मनोज साहू,फातिमा बेगम,सोनू पुरोहित,वारसुन बेगम आदि कांग्रेसी उपास्तिथ थे

उक्तशाय की जानकारी जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी वसीम खान ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close