
रोचक रहा नपा बैकुंठपुर का चुनाव..1, 7 व 9 मतों से जीते प्रत्याशी.. सबसे ज्यादा रिकॉर्ड वोट से कांग्रेस की…पढ़िए किस वार्ड से किसको कितने वोट मिले…
नगरीय निकायों में निर्वाचन के तहत जिले की दो नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर एवं शिवपुर चरचा में पार्षद पद के लिए 20 दिसम्बर को मतदान हुआ था। जिसकी मतगणना आज 23 दिसम्बर सुबह 09 बजे से हुई। नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर में 20 वार्डों के लिए एवं शिवपुर चरचा में 15 वार्डो के लिए निर्वाचन हुआ था। नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर में कांग्रेस ने 11 वार्डो में जीत हासिल की। वही भाजपा ने 07 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 02 वार्डो में जीत हासिल की। इसी तरह नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा में कांग्रेस ने 08 वार्डो में, भाजपा ने 05 वार्डो में और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 02 वार्ड में जीत प्राप्त की है।

संबंधित नगरीय निकायों के रिटर्निग ऑफिसर ने निर्वाचित प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।
नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर चुनाव परिणाम –
नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर के वार्ड क्रमांक 01 कुल 571 डाले गए मतों में 562 विधिमान्य एवं 9 अविधिमान्य मत है। भाजपा के विजयी प्रत्याशी भानु कुमार पाल को 265 मत तथा कांग्रेस प्रत्याशी सोनू डबरे को 236 मत मिले। यहां BJP के भानू पाल 29 मतों से विजयी रहे।
वार्ड क्रमांक 02 में कुल 421 डाले गए मतों में 412 विधिमान्य एवं 9 अविधिमान्य मत है।कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी सुनील गुप्ता को 227 मत एवं BJP प्रत्याशी कुसुम जायसवाल को 143 मत मिले। यहां से कांग्रेस के सुनील गुप्ता ने 84 मतों से जीत दर्ज की।
वार्ड क्रमांक 03 में कुल 401 डाले गए मतों में 398 विधिमान्य एवं 3 अविधिमान्य मत है।
कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी मनीष कुमार सिंह को 231 मत एवं BJP प्रत्याशी एरियट मिंज को 146 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी मनीष सिंह 85 मत से जीते।
वार्ड क्रमांक 04 के कुल 370 डाले गए मतों में 366 विधिमान्य एवं 4 अविधिमान्य मत है। BJP के विजयी प्रत्याशी अनिल कुमार खटिक को 173 मत तथा कांग्रेस प्रत्याशी शशि कुमार मांझी को 172 मत मिले। भाजपा के अनिल खटिक 1 मत से जीते।
वार्ड क्रमांक 05 के कुल 464 डाले गए मतों में 457 विधिमान्य एवं 7 अविधिमान्य मत है। कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी धीरज कुमार शिवहरे को 233 मत तथा भाजपा के प्रत्याशी गुलाब गुप्ता को 224 मत मिले। कांग्रेस के धीरज शिवहरे 9 मतों से जीते।
वार्ड क्रमांक 06 के कुल 425 डाले गए मतों में 420 विधिमान्य एवं 05 अविधिमान्य मत है। कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी आशीष कुमार यादव को 248 मत तथा भाजपा प्रत्याशी शैलेश शिवहरे को 172 मत मिले। आशीष यादव कांग्रेस 76 मतों से जीते।
वार्ड क्रमांक 07 के कुल 686 डाले गए मतों में 674 विधिमान्य एवं 12 अविधिमान्य मत है। विजयी निर्दलीय प्रत्याशी अभिनेन्द्र सिंह को 327 मत एवं भाजपा प्रत्याशी संतोष कुमार राजवाड़े को 230 मत मिले। अभिनेन्द्र की जीत का अंतर 97 रहा।
वार्ड क्रमांक 08 के कुल 559 डाले गए मतों में 547 विधिमान्य एवं 12 अविधिमान्य मत है, विजयी कांग्रेस प्रत्याशी बाबी को 300 मत तथा BJP प्रत्याशी शिवम कुमार को 215 मत मिले। यहां बाबी 85 मतों से जीती।
वार्ड क्रमांक 09 के कुल 644 डाले गए मतों में 623 विधिमान्य एवं 21 अविधिमान्य मत है, विजयी भाजपा प्रत्याशी ममता पनिका को 298 मत तथा कांग्रेस प्रत्याशी प्रगीता सिंह को 291 मत मिले। भाजपा ने यहां से 7 मतों से जीत हासिल की।
वार्ड क्रमांक 10 के कुल 464 डाले गए मतों में 458 विधिमान्य एवं 6 अविधिमान्य मत है। विजयी कांग्रेस प्रत्याशी अहमदुल्ला फिरोज को 282 मत तथा BJP प्रत्याशी अरशद को 176 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी ने 106 मतों से जीत दर्ज की।
वार्ड क्रमांक 11 के कुल 418 डाले गए मतों में 416 विधिमान्य एवं 2 अविधिमान्य मत है, विजयी कांग्रेस प्रत्याशी मुशर्रतजहां को 339 मत तथा BJP प्रत्याशी शाहजहाँ को 77 मत मिले। मुशरर्त जहां कांग्रेस
रिकॉर्ड 262 से जीती।
वार्ड क्रमांक 12 के कुल 390 डाले गए मतों में 382 विधिमान्य एवं 8 अविधिमान्य मत है, विजयी भाजपा प्रत्याशी नविता शिवहरे को 286 मत तथा कांग्रेस प्रत्याशी प्रखर जायसवाल को 96 मत मिले। यहाँ से भाजपा की नमिता शिवहरे ने 190 मतों से जीत दर्ज की।
वार्ड क्रमांक 13 के कुल 364 डाले गए मतों में 361 विधिमान्य एवं 03 अविधिमान्य मत है, विजयी कांग्रेस प्रत्याशी अंकित गुप्ता को 231 मत तथा BJP प्रत्याशी संतोष गुप्ता को 88 मत मिले। यहां से कांग्रेस के अंकित 143 मत से जीते।
वार्ड क्रमांक 14 के कुल 287 डाले गए मतों में 279 विधिमान्य एवं 8 अविधिमान्य मत है। विजयी कांग्रेस प्रत्याशी साधना जायसवाल को 197 मत तथा BJP प्रत्याशी सरिता जायसवाल को 82 मत मिले। कांग्रेस की साधना जायसवाल 115 मतों से विजयी रही।
वार्ड क्रमांक 15 के कुल 208 डाले गए मतों में 208 विधिमान्य मत है। BJP के विजयी प्रत्याशी अवधेश नारायण सिंह को 82 मत तथा कांग्रेस के प्रत्याशी देवी प्रसाद खटिक को 56 मत मिले। BJP यहां से 26 मतों से जीत गई।
वार्ड क्रमांक 16 के कुल 442 डाले गए मतों में 432 विधिमान्य एवं 10 अविधिमान्य मत है, विजयी प्रत्याशी कांग्रेस की अन्नपूर्णा सिंह को 241 मत तथा BJP प्रत्याशी अर्चना गुप्ता को 152 मत मिले। कांग्रेस की अन्नपूर्णा सिंह 89 मतों से चुनाव जीत गई।
वार्ड क्रमांक 17 के कुल 421 डाले गए मतों में 415 विधिमान्य एवं 6 अविधिमान्य मत है, विजयी प्रत्याशी भाजपा की शिल्पा गुप्ता को 220 मत तथा कांग्रेस प्रत्याशी पूजा तिवारी को 195 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी यहां से 25 मतों से चुनाव जीती।
वार्ड क्रमांक 18 के कुल 424 डाले गए मतों में 416 विधिमान्य एवं 8 अविधिमान्य मत है, विजयी प्रत्याशी कांग्रेस की ललिता सिंह को 162 मत तथा BJP प्रत्याशी तोता रानी सिंह को 138 मत मिले। कांग्रेस यहां से 24 वोट से चुनाव जीती।
वार्ड क्रमांक 19 के कुल 627 डाले गए मतों में 617 विधिमान्य एवं 10 अविधिमान्य मत है, विजयी प्रत्याशी BJP की रिमा जायसवाल को 335 मत तथा कांग्रेस प्रत्याशी जुबेदा बेगम को 106 मत मिले। BJP की रीमा जायसवाल 229 मतों से चुनाव जीत गई।
वार्ड क्रमांक 20 के कुल 524 डाले गए मतों में 515 विधिमान्य एवं 9 अविधिमान्य मत है, विजयी निर्दलीय प्रत्याशी संजय जायसवाल को 192 मत तथा निर्दलीय ही प्रत्याशी कमलसाय राजवाड़े को 118 मत मिले। यहाँ निर्दलीय संजय जायसवाल 74 मतों से चुनाव जीते।
