
सफाई कर्मी कुमारी बाई को निगम परिवार ने दिया ऐसा सम्मान की भर आईं आंखे ….35 वर्ष की सेवा तमाम अधिकारी कर्मचारीगण ….
*सफाई कर्मी कुमारी बाई को निगम परिवार ने दिया ससम्मान विदाई*
*महापौर जानकी काट्जू और एम आई सी सदस्य सलीम नियारिया ने मि उज्वल भविष्य की कामना*
रायगढ़।
रायगढ़ नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत सफाई कर्मी कुमारी बाई के सेवा निवृत्त होने पर महापौर जानकी काटजू एवं एम आई सी सदस्य सलीम नियारिया ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पुष्पगुच्छ देकर और मीठा खिलाकर ससम्मान विदाई दिया इस अवसर पर निगम के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
श्रीमती कुमारी बाई ने 3 सितंबर 1986 को सफाई कर्मी के रूप में नगर निगम में पदभार ग्रहण किया था उन्होंने निगम में 35 वर्ष 3 माह 28 दिन अपनी सेवा दिया और 31 दिसंबर 2021 को रिटायर हुए जिन्हें आज निगम के उद्यान परिसर में महापौर जानकी काट्जू एवं एम आई सी सदस्य सलीम नियारिया के हाथों पुष्पगुच्छ देते हुए मिठाई खिलाते हुए ससम्मान विदाई दिया गया।
इस अवसर पर निगम के अधिकारियों में रामनारायण पटेल,अनिल बाजपेयी,खूबचंद चौधरी,सफाई दरोगा अरविंद द्विवेदी,प्रमोद साहू एवं स्वास्थ्य विभाग कर्मचारीगण,सफाई कर्मी उपस्थित रहे।
महापौर जानकी काट्जू ने बताया कि कुमारी बाई ने अपने 35 वर्ष निगम निगम को सेवा दी उनके कार्यकाल में मैं
महापौर रही इनके और समस्त सफाई कर्मियों का विशेष योगदान स्वच्छता सर्वेक्षण में मिला जिसके लिये रायगढ़ नगर को अवार्ड भी दिया गया,मैं हमेशा उनके साथ खड़ी हूँ
वर्तमान में अर्जित अवकाश समर्पण नगरीकरण की राशि 61 हजार 355 रु उनके खाते में भी दी जा रही है जो उनके भविष्य के लिये उपयोगी होगी।
सलीम नियारिया ने उनके विदाई पर कहा कि यह पल दुख का भी होता है साथ ही गौरव का भी क्योंकि किसी कर्मचारी का अपने सेवाकाल में किये गए कार्यो की समीक्षा होती है जैसे इन्होंने पूरे कर्तब्यनिष्ठता के साथ अपने 35 वर्ष के कार्यकाल पूरे किये उनका साथ हमेशा याद रहेगा हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है।