
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रोड शो …. ओपी चौधरी रहे आकर्षण का केंद्र …. महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान दिखे उत्साहित ….कार्यकर्ताओं में गजब का जोश
रायगढ़।
नगर पालिक निगम रायगढ़ में चुनावी खुमार सर चढ़ कर बोल रहा है। रायगढ़ नगर पालिक निगम में भाजपा की सरकार बनाने के लिए ओपी चौधरी के द्वारा कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जा रहा है।
इसी क्रम में निकाय चुनाव को लेकर आज भाजपा के पक्ष में प्रदेश के मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय का रोड शो हुआ। इस रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ रायगढ़ विधायक वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान साथ रहे। सत्तीगुड़ी चौक से आरंभ हुई इस रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रोड शो के दौरान रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी की लोकप्रियता देखने को मिली। जैसे ही खुली जीप में ओपी चौधरी पहुंचे ओपी चौधरी के समर्थकों द्वारा नारेबाजी कर स्वागत किया। रोड शो के दौरान मुख्य मंत्री के स्वागत में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने फूलों की बौछार कर मुख्यमंत्री और अपने अपने विधायक का स्वागत किया। पूरे रास्ते भर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ ओपी चौधरी महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान शहर वासियों का अभिवादन करते हुए नजर आए। शहर में जगह जगह कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्प बौछार कर मुख्यमंत्री विधायक और महापौर प्रत्याशी का स्वागत करते रहे।
मुख्यमंत्री के रोड शो को लेकर शहर में जबरदस्त माहौल भी देखने को मिला। मुख्य मंत्री के रोड शो के दौरान लोग घरों की छतों बालकनियों से भी पुष्प बौछार कर स्वागत करते देखे गए। लोगों में मुख्य मंत्री के रोड शो को लेकर आकर्षण भी देखने को मिला।
सुभाष चौक रामनिवास टॉकीज चौक सहित पुरे रास्ते घर कार्यकर्ताओं का हुजूम देखने को मिला और जगह जगह फूलों की बौछार कर स्वागत करते रहे। इस दौरान जगह जगह विष्णुदेव साय और ओपी चौधरी के नारे लगते रहे।
इस दौरान शहर के सभी भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की पूरी फौज मौजूद रहे और उनमें रोड शो को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। इस दौरान रायगढ़ के तमाम दिग्गज भाजपा नेता भी रोड शो के दौरान पैदल चलते दिखाई दिए।