♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

वृद्धजनों के बीच मनाया गया विधायक का जन्मदिन

रायगढ़ -विधायक प्रकाश नायक के जन्मदिन के अवसर पर महिला कांग्रेस ने वृद्धाश्रम में केक काटकर वृद्धजनों से आपने विधायक के लिए आशीर्वाद लिया है। विधायक के जन्मदिन पर वृद्धजनों के बीच पहुंची उनकी पत्नी और महिला कांग्रेस की सदस्यों ने बुजुर्गों को फल और बिस्किट का वितरण किया।वृद्धजनों ने विधायक प्रकाश नायक को लंबी आयु की बधाई दी।बृद्धजनो के बीच पहुंची महिला कोंग्रेज़ नेत्रियों ने बताया कि इस जगह पर आकर आत्मसंतुष्टि का अनुभव होता है।आज जब हमारे लोकप्रिय विधायक का जन्मदिन है जो कि हमारे लिए किसी उत्सव से कम नही,हमने यह निर्णय लिया कि हमे आज वृद्धजनों के बीच जाकर विधायक के जन्मदिन पर उनसे आशीर्वाद लेना है।इसी निर्णय के साथ हम सब अपने विधायक के परिवार के साथ वृद्धाश्रम पहुंचे है।साथ ही उनके लिए बुजुर्गों से आशीर्वाद मांगा है ताकि हमारे विधायक इसी तरह अनवरत आम जन की सेवा करते रहें।उनकी लंबी आयु की कामना के साथ साथ उनके दाम्पत्य जीवन की खुशहाली की दुआएं भी आज वृद्धजनों द्वारा दी गई है।यह हमारे लिए अमूल्य उपहार के समान है।कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव स्नेहलता शर्मा,जिलाध्यक्ष रानी चौहान और महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओ के साथ श्रीमती सुषमा प्रकाश नायक भी उपस्थित रहीं।सभी ने मिलकर जन्मदिन का केक काटा और वृद्धजनों को फल वितरित कर विधायक के जन्मदिन को यादगार बनाया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close