
मनरेगा कर्मचारियों का हल्लाबोल ….. हजारों की संख्या में मनरेगा कर्मियों ने शहर में निकाली रैली …..नियमितीकरण और …
रायगढ़। मनरेगा कर्मचारियों द्वारा बीते कई दिनों से हड़ताल पर चले गए हैं मुख्य मुद्दा है नियमितीकरण और अन्य । अपने मुद्दों को लेकर आज हजारों की संख्या में मनरेगा कर्मियों द्वारा जिला मुख्यालय में हल्लाबोल रैली निकाल कर शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया।

नियमितीकरण और वेतनमान बढाने को लेकर पिछले कई दिनो से हड़ताल पर है। आज मनरेगा कर्मियों द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर से मनरेगा कर्मचारियों की उपस्थिति रही है।

मनरेगा कर्मचारियों की 4 अप्रेल से कलम बंद हड़ताल पर चले जाने से योजनाओं के क्रियान्वयन पर व्यापक असर पड़ा है। मनरेगा के सभी कार्य धरातल पर अटक गई है। मनरेगा कर्मचारी चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार नियमितीकरण की मांग पर अडिग है। और नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी होते तक ग्रेड पे के निर्धारण की मांग की जा रही है।

मनरेगा कर्मचारी अपने जीवन का आधा संविदा कर्मचारी के तौर पर खत्म कर चुके है और वेतन के नाम पर वही झुनझुना थमाया जा रहा है जिससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। इए लेकर आज कर्मचारियों द्वारा व्यापक रैली कर शासन प्रशासन को जगाने का काम किया।






