
बड़ी खबर::जिपं CEO को हटाया गया::CM से हुई थी शिकायत:: 10 परसेंट कमीशन मांगने की हुई थी…
अनूप बड़ेरिया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सूरजपुर के जिला पंचायत CEO राहुलदेव की शिकायत ग्रामीणों ने की थी। ग्रामीणों ने 10 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप CEO पर लगाया था। जिसके बाद CM ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। इसके बाद राज्य शासन के आदेश जारी कर सूरजपुर CEO को हटा कर जांजगीर जिले का अपर कलेक्टर बनाया है। सूरजपुर में जांजगीर से लीना कोसम को नया CeO बनाया गया है।