♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जीआर चंद्रा प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के नए प्रांत अध्यक्ष बने ……. समर्थकों में हर्ष ……कर्मचारी संघ का 7  वां प्रांतीय महाधिवेशन यहां हुवा सम्पन्न  …….. 25 से 29 जुलाई को हड़ताल पर जाने का निर्णय

 

 

रायगढ़.

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा रायगढ़ के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का सप्तम प्रांतीय अधिवेशन दुर्ग में मुख्य अतिथि माननीय अरुण वोरा चेयरमैन छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन एवं विधायक दुर्ग तथा धीरज बाकलीवाल महापौर नगर निगम दुर्ग एवं संघ के मुख्य संरक्षक पीआर यादव, निवर्तमान प्रांत अध्यक्ष विजय झा , प्रांत अध्यक्ष अजय तिवारी की उपस्थिति में खालसा स्कूल सभागार दुर्ग में संपन्न हुआ।

 

अधिवेशन के प्रथम सत्र में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। निर्वाचन अधिकारी पीआर यादव द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया संपादित की गई। महा समिति के पदाधिकारियों सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से जीआर चंद्रा अध्यक्ष जिला शाखा बिलासपुर को नया प्रांत अध्यक्ष चुना गया।

महा समिति ने यह भी निर्णय लिया की वर्तमान प्रांत अध्यक्ष अजय तिवारी की अधिवार्षिकी 31 अगस्त को है, तब तक अजय तिवारी जी ही प्रांत अध्यक्ष रहेंगे। संघ के मुख्य संरक्षक पीआर यादव, प्रांत अध्यक्ष अजय तिवारी द्वारा अपने उद्बोधन में संगठनात्मक गतिविधियों से एवं कर्मचारियों के मांग से मुख्य अतिथि को अवगत कराया गया।

 

सदन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अरुण वोरा द्वारा कर्मचारियों को शासन का पहिया निरूपित करते हुए मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर पूरा करवाएं जाने का आश्वासन दिया गया।

अधिवेशन को छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, सचिव राजेश चटर्जी, संघ के निवृत्तमान प्रांत अध्यक्ष विजय झा, संघ के भूतपूर्व उप प्रांत अध्यक्ष नंदू शर्मा , छत्तीसगढ़ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ के निवृत्त मान अध्यक्ष एम पी आड़े ,छत्तीसगढ़ वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी संघ के प्रांत अध्यक्ष जीएस यादव छत्तीसगढ़ कृषि विकास अधिकारी संघ के प्रांत अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य संयोजक संघ के प्रांत अध्यक्ष टार्जन गुप्ता ने भी संबोधित किया।

वक्ताओं ने सप्तम अधिवेशन की बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ कर्मचारियों का सशक्त संगठन है कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के द्वारा दो सूत्रीय मांग केंद्र के समान 34% महंगाई भत्ता , सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता के लिए आगामी 25 से 29 जुलाई तक होने वाले निश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने में संघ की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आगामी हड़ताल को सफल कर हमें अपने जायज हक की लड़ाई को आगे बढ़ाना है।

अधिवेशन में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के सेवानिवृत्त पदाधिकारियों, निवर्तमान प्रांत अध्यक्ष विजय झा छत्तीसगढ़ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के निवृत्तमान प्रांत अध्यक्ष एम पी आड़े सहित प्रदेश के निवृत्त मान जिला अध्यक्ष तहसील अध्यक्ष प्रांतीय पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।

सप्तम अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा दुर्ग के संरक्षक बाबा चौहान अध्यक्ष विजय लहरे का सम्मान किया गया। प्रांतीय अधिवेशन में प्रदेश के कोने-कोने से आए हुए संगठन के पदाधिकारियों, महासमिति के सदस्यों तथा आए हुए अतिथियों का विजय लहरें अध्यक्ष जिला शाखा दुर्ग द्वारा आभार व्यक्त किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जुझारू उप प्रांत अध्यक्ष स्वर्गीय आर एस मक्कड़ को श्रद्धांजलि देने के पश्चात अधिवेशन समाप्ति की घोषणा की गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close