
हर वर्ग का हुआ विकास::इस लिए है मोदी सरकार खास::-बाथम…भाजपा के यह दिग्गज नेता पहुंचे कोरिया…
मात्स्यिकी विकास बोर्ड ,मछलीपालन, पशुपालन, एवं डेयरी मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य ,पूर्व राज्यमंत्री दर्जा मप्र सरकार सीताराम बाथम एक दिवसीय प्रवास पर कोरिया पहुँचे।उन्होंने मत्स्य विभाग द्वारा किसानों के कल्याण हेतु किये जा रहे कार्यों के बारे में विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली।इस बीच श्री बाथम बैकुंठपुर स्थित झुमका डेम जाकर मत्स्य उत्पादन करने वाले किसानों एवं मछुआरों से भेंट कर उनके द्वारा लिए जा रहे लाभ के विषय मे भी जानकारी हासिल की।किसानों को प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हो रहे जनकल्याण कारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।साथ ही उन योजनाओं से हितग्राहियों को मिलने वाली सुविधाओं पर चर्चा की।
इस बीच श्री बाथम ने झुमका डेम पर स्थित पर्यटन स्थल झुमका आइलैंड भी पहुँचे।उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, जिला मंत्री पंकज गुप्ता ,मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल, महामंत्री सुभाष साहू सहित युवा पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। झुमका आइलैंड पहुचने पर उपस्थित लोगों ने श्री बाथम का स्वागत किया तथा उन्हें झुमका डेम व आइलैंड का भ्रमण कराया। श्री बाथम ने झुमका पर्यटन स्थल की व्यवस्था की सराहना की।
ज्ञात हो कि सीताराम बाथम विगत दो कार्यकाल मध्यप्रदेश शासन में भी मत्स्य विकास बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा रह चुके हैं।इस दौरान उन्होंने मत्स्य पालन के लिए कृषकों को नवीन तकनीक के साथ आय का स्रोत बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं
व उपायों पर कार्य किया। वर्तमान में श्री बाथम भारत सरकार में मात्स्यिकी विकास बोर्ड में डायरेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और देश के किसानों से संपर्क कर उन्हें उन्नत कृषि व मछली पालन हेतु विभागीय योजनाओं के लाभ हेतु प्रेरित कर रहे हैं।
श्री बाथम एक दिवसीय दौरे के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर दिल्ली के लिए प्रस्थान किये।