♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भाजपा में जान फूंकने पहुंचे बाथम ने कहा:-कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति…

आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा फहराएं

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में एक दिवसीय प्रवास पर आए मात्स्यिकी विकास बोर्ड, मछलीपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य पूर्व राज्य मंत्री दर्जा सीतराम बाथम के एक दिवासीय प्रवास पर भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े,पूर्व संसदीय सचिव चम्पा देवी पावले , जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, शैलेष शिवहरे, पंकज गुप्ता , प्रवक्ता बसंत राय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री बाथम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ताओं की एकजुटता एवं पार्टी की विचारधारा है। संगठन को सतत मजबूत बनाये रखने में कार्यकर्ताओं की बहुत बड़ी भूमिका होती है। आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक शक्ति है।इसका श्रेय संगठन के लिए कार्यकर्ताओं को जाता है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्णिम कार्यकाल पर चर्चा करते हुए कहा कि आज भारत विश्वशक्ति बन कर उभरा है। विश्व के नेतृत्व की शक्ति हमारा देश अर्जित कर रहा है। मोदी सरकार के विजन ने भारत को नई ऊंचाइयां दी हैं।संपूर्ण देशवासी को गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने केंद्र की योजनाओं का घर घर जाकर पहुचाने का आह्वान किया। आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के लिए योजना बनाकर आमजन तक इस अभियान को पहुचाने की अपील की।
कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने संबोधित किया। उन्होंने श्री बाथम को भरोषा दिलाया कि कोरिया जिले के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ पार्टी का कार्य करेंगे।उन्होंने विगत दिनों हुए कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।
इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सीताराम बाथम का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री पंकज गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री सुभाष साहू ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्ष भानुपाल, पटना मण्डल अध्यक्ष कपिल जायसवाल, महामंत्री सुभाष साहू, अरशद खान, अनुराग दुबे, तीरथ राजवाड़े, बिजेंद्र जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष अरुण जायसवाल, संजय राय, पार्षद रीमा जायसवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े, जिला महामंत्री शारदा गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र राजवाड़े ,जिला मंत्री हितेश सिंह,कुणाल जायसवाल, रोशन राजवाड़े, बैकुंठपुर भाजयुमो अध्यक्ष ऋषभ जायसवाल, सोनहत अध्यक्ष मनोज साहू, महामंत्री रमेश तिवारी, अनिल राजवाड़े, घनशयाम साहू, अखिलेश गुप्ता, महामंत्री अभिषेक साहू, मंत्री दीपक साहू सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close