
रायगढ़ ऑर्थो एंड जनरल हॉस्पिटल में हुआ ध्वजारोहण … डॉ अहर्निश और उनकी टीम ने फहराया तिरंगा……. राष्ट्रगान से गुंजा परिसर …..
रायगढ़। शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान रायगढ़ ऑर्थो एन्ड जनरल हॉस्पिटल में 75 वीं स्वतन्त्रता दिवस के मौके ध्वजा रोहण किया गया। डॉ अहर्निश अग्रवाल ने ध्वजा रोहण किया गया। पारम्परिक तरीके से नारियल फोड़कर व भारतमाता को पुष्प अर्पित कर आन बान से झंडा फहराया गया।

कार्मेल स्कूल के सामने नव प्रतिष्ठित रायगढ़ ऑर्थो एंड जनरल हॉस्पिटल में आजादी का अमृत उत्सव सा माहौल देखने को मिला पिछले तीन दिनों से संस्थान में रोजाना तिरंगा फहराया जा रहा था। आज 75 वी स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर सुबह परिसर में युवा हँसमुख चिकित्सक डॉ अहर्निश अग्रवाल अपने पूरे स्टाफ के साथ आन बान शान के साथ तिरंगा फहराया। इस दौरान अस्पताल को खूबसूरत तरीके से सजाया गया।

स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण कार्यक्रम को सफल बनाने में मैनेजर मो. राशिद वली, प्रमोद पांडे, टिकेश्वर जालान, पूर्णिमा तिवारी, उर्मिला सिस्टर, सिस्टर जयंती राठिया, मोनिका बंजारे, अजीत, नीतीश, सिस्टर निम्मी, सिस्टर जयंती लहरे, निशा नायक, सिस्टर रेखा, पायल जायसवाल, सरिता, मधु, रेनु, सुमन, सत्येंद्र, शिल्पी, मथुरा, रामबाई, मोना चौहान, करण सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

बता दें कि डॉ अहर्निश अग्रवाल डॉ राजू अग्रवाल के पुत्र हैं और जननायक रामकुमार अग्रवाल के पोते हैं। डॉ अहर्निश अपने अल्प समय मे हड्डी रोग से सम्बंधित इलाज को लेकर शहर में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं।






