
राजनांदगांव पुलिस ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड…आजादी के अमृत महोत्सव पर 1043 वर्दीधारियों ने हमर तिरंगा यात्रा निकाल रचा इतिहास…
अनूप बड़ेरिया
13 अगस्त को अमृत महोत्सव के अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज रामगोपाल गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में राजनांदगांव में निकाली गई ऐतिहासिक व भव्य तिरंगा यात्रा जो दिग्विजय स्टेडियम से निकल कर शहर के चौक चौराहों से गुजरते हुए पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुई।


इस तिरंगा यात्रा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ श्रीमती नेहा पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स आकाश मरकाम, न.पु.अ./डी.एस.पी. नेहा वर्मा जिला बल, आई.टी.बी.पी., सी.ए.एफ. एवं पी.टी.एस. राजनांदगांव के जवान तथा एन.सी.सी. केडेट्स व स्काउट के 1043 वर्दीधारियों ने भाग लिया।

जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज की गई है। तिरंगा यात्र के दौरान लोगों को ’अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने हेतु (हमर तिरंगा हर घर तिरंगा) का नारा देकर प्रेरित किया गया।





