
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, संतोष पांडे जेम्स वर्गिस अरुण वर्मा नरेंद्र पर्वत आशीष शर्मा को मिला जिम्मेदारी
रायगढ़। तृतीय वर्ग प्रांतीय कार्यकारिणी घोषित रायगढ़ जिला को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिला, विजय झा एव अजय तिवारी प्रांत अध्यक्ष के सेवानिवृत्ति पश्चात संघ के प्रमुख संरक्षण पी आर यादव के निर्देशन में प्रांतीय चुनाव संपन्न हुआ जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष जीआर चंद्रा निर्वाचित हुए उसके पश्चात शुक्रवार को रायपुर में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई ।
जिसमें पूर्व अध्यक्ष वर्तमान अध्यक्ष को प्रांतीय संरक्षक पी आर यादव की उपस्थिति में संगठन का प्रभार सौंपा गया,प्रांत अध्यक्ष चंद्रा द्वारा निर्वाचन पश्चात नई प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमे रायगढ़ जिला से ,
प्रांतीय कार्यकारिणी में प्रांतीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी पुनः संतोष कुमार पांडेय व्याख्याता शिक्षा विभाग विकासखंड घरघोड़ा प्रांतीय सचिव अरुण वर्मा सहायक ग्रेड 2 मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय रायगढ़ ,प्रांतीय सचिव जेम्स वर्गिस लेखापाल मेडिकल कॉलेज रायगढ़, प्रांतीय सचिव नरेंद्र पर्वत व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पतरापाली ,संगठन सचिव आशीष शर्मा शिक्षक रायगढ़
प्रबंध कार्यकारिणी रायगढ़ जिला शाखा अध्यक्ष कलीम उल्लाह खान कृषि विभाग रायगढ़, विनोद यादव व्याख्याता शिक्षा विभाग सारंगढ़ को जिम्मेदारी दी गई।
प्रांतीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संतोष पांडेय को दी गई है जो प्रारंभ से ही तृतीय वर्ग के लिए संघर्ष करने वालों में अग्रणी पंक्ति के रहे है,घरघोड़ा कर्मचारी भवन का निर्माण एवं कर्मचारियों व अधिकारियों में समन्वय करके आज तक यहां के हर आंदोलन को सफल करने का पूरा प्रयास करते रहें है , अरुण वर्मा जेम्स वर्गिस , संघर्षशील एवम कर्मठ पदाधिकारी हैं, नरेंद्र पर्वत एक योग्य शिक्षक के साथ-साथ प्रमुख संगठन कर्ता है, आशीष शर्मा प्रारंभ से ही कर्मचारी हितों की लड़ाई में एवं संगठनात्मक कार्यों में अपनी पूरी ऊर्जा के साथ काम करतें रहें है, शेख कल्लीमुल्ला का संगठन क्षमता किसी से छुपी नहीं पूरे मनोयोग के साथ कर्मचारी हित आंदोलन में आगे रहते हैं, विनोद यादव अब सारंगढ़ के जिला शाखा अध्यक्ष उनका समर्पण सब जानते हैं।
रायगढ़ जिला प्रदेश तृतीय कर्मचारी संघ का प्रमुख गढ़ रहा है राजीव रत्न चौबे जैसे कर्मठ कर्मचारी हितेषी कर्मचारी नेता यहां के मार्ग दर्शक एवम उनके किए गए कार्य आज भी प्रेरणा प्रदान करतें हैं ,वरिष्ठ कर्मचारी नेताओं की बहुत बड़ी लिस्ट है जो कर्मचारियों के लिए अपने पूरे सेवाकाल में संघर्ष करते रहे उसी परिपाटी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब इन नेताओं को दी गई,
रायगढ़ जिला का इतनी अच्छी प्रतिनिधित्व प्रांतीय कार्यकारिणी में मिलना बहुत सुखद बात है , तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ प्रारंभ से ही कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष रत रहा है ,इतिहास गवाह है हर आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेना सहयोग करना तृतीय वर्ग श संघ की मूल भावना है।
वर्तमान में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले जो आंदोलन हुआ उसने भी इस संगठन का महत्वपूर्ण रोल था प्रारंभ से ही कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष करना इस संगठन की पहचान है कोई दूसरा संगठन भी अगर आंदोलनरत रहता है उस आंदोलन को भी तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ पूरा समर्थन देता रहा है।