
चैतन्य झांकी आज से आरम्भ..शिवलिंग पर गिरता जल बना आकर्षक का केंद्र…देखें वीडियो::प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विवि का आयोजन..
देखें vidio☝️:-शिवलिंग पर गिरता जल बना आकर्षक का केंद्र
बैकुंठपुर// प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सभी भक्तों के लिए हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी लाया है चैतन्य देवियों की झांकी.. जो शहर बैकुंठपुर गढेलपारा में दिनाँक 29/09/2022 से 5/10/2022 तक प्रतिदिन संध्या 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक नगर वासियो के दर्शनार्थ रहेगी।
सेवा केन्द्र संचालिका रेखा बहन ने बताया झाँकी में बैठी देवियाँ कोई मिट्टी की नही अपितु चैतन्य है। ये साधारण कन्यायें इस कलियुगी वातावरण में रहकर प्रतिदिन राजयोग के अभ्यास से ज्ञान और योग की शक्ति को अपने में धारण कर अपने अंदर की कमी कमजोरी को दूर कर देवी संस्कार को ला रही है। जिसका अनुभव आप इनकी शान्तचित्त एवं एकाग्र अवस्था से कर सकते है। इस झांकी को और भी आकर्षक बना रहा है शिवलिंग से गिरता हुआ जल, ऐसी मनोरम दृश्य में सभी भक्त जन सादर आमंत्रित है।