
नफरत हटाओ संविधान बचाओ अभियान का जनवादी संगठनों ने गांधी प्रतिमा स्थल पर पहुंच किया समर्थन, देश के सभी जिलों में 75 किलोमीटर की पदयात्रा किया जाना हुवा तय …नफरत फैलाकर संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों को भी खत्म करने की साजिश
रायगढ़।
गांधी जयंती के मौके पर प्रदेश में जनवादी संगठनों द्वारा नफरत छोड़ो संविधान बचाओ अभियान की शुरुवात की गई है। जनवादी संगठनों ने देश में नफरत फैलाने की राजनीति परगहरी चिंता जताते हुए देश मे एक जन अभियान की शुरुआत की गई है। 2 अक्टूबर को शहर के गांधी प्रतिमा पहुंचकर गांधी व शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए एक सांकेतिक तरीके से अभियान की शुरुवात की गई।
देश के जनवादी आंदोलन संगठनों द्वारा नफरती ताकतों के खिलाफ एक जन अभियान शुरू की गई है। पिछले कुछ वर्षों में नफरती ताकतों द्वारा देश की जड़ें खोखली करने का काम कर रही हैं। इसके खिलाफ जनसंगठनों द्वारा प्रत्येक जिले में 75 किमी की पद यात्रा भी निकाली जाएगी। गांधी व शास्त्री जी के जयंती के मौके पर गांधी प्रतिमा पहुंच कर देश मे नफरत गर्दी करने वालों के खिलाफ एक जन मुहिम शुरू करने सांकेतिक रूप से पहुंचे थे। इसमे जिले के विभिन्न संगठनों के सदस्यों की मौजूदगी में जन अभियान का आगाज किया गया।
ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ के उपाध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा के सचिव वासुदेव शर्मा ने बताया कि जन आंदोलनों की राष्ट्रीय पहल पर नफरत छोड़ो संविधान बचाओ अभियान का आरंभ दिनांक 2 अक्टूबर 2022 से 10 दिसंबर 2022 तक देश के सभी जिलों में 75 किलोमीटर की पदयात्रा किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
गांधी प्रतिमा स्थल पर जनवादी संगठनों के सदस्यों ने कहा कि देश में पिछले कुछ वर्षों से नफरती ताकतों द्वारा देश के संविधान के प्रस्तावना के विपरीत, राष्ट्र विरोधी काम जिन लोगों द्वारा किया जा रहा है वह सभी के सामने है। देश में नफरत फैलाकर संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों को भी खत्म करने की साजिश की जा रही हैं। देश में नफरत फैलाने की राजनीति पर गहरी चिंता जताते हुए ,शुरू किए गए इस अभियान का रायगढ़ के जनवादी संगठनों ने समर्थन किया है । 2 अक्टूबर को स्थानीय गांधी प्रतिमा पर एकत्र होकर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए जनवादी संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा सांकेतिक रूप से अभियान की शुरुआत की गई है।
इस अभियान में ट्रेड यूनियन काउंसिल के उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह, बिलासपुर डिविजनल इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन के सचिव प्रवीण तंबोली साथी यादव छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के अध्यक्ष श्रीमती अनीता नायक पेंशनर संघ के साथी कन्हैया पटेल ग्रामीण बैंक रिटायरीस फोरम के साथी अरुण मिश्रा रवि कांत पांडे जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा के सचिव वासुदेव शर्मा गणेश मिश्रा महावीर अग्रवाल किसान समन्वय समिति के सरदार लल्लू सिंह मदन पटेल जामा मस्जिद ट्रस्ट कमेटी के सदस्य मोहम्मद शमशीर साबरी, मदरसा अहमदिया साबिरिया कमेटी के मोहम्मद सज्जाद साबरी मोहम्मद अनीस सिद्दीकी राशिद वली, शाहबाज रिजवी सद्भावना सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष नीलकंठ साहू छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बघेल आदि उपस्थित रहे। उपस्थिति प्रतिनिधियों द्वारा नफरत हटाओ संविधान बचाओ अभियान का समर्थन करते हुए नफरत के खिलाफ और संविधान की सर्वोच्चता के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया गया। ट्रेड यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष गणेश कछवाहा ने अभियान में सहयोग करने वाले सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।