
बहिष्कार किया नपा अध्यक्ष नविता शिवहरे ने…छत्तीसगढ़ ओलंपिक का… कार्यक्रम आरम्भ होने के बाद मिला आमन्त्रण पत्र..
अनूप बड़ेरिया
रामानुज मिनी स्टेडियम में नगर पालिका परिषद द्वारा किये जा रहे राजीव युवा मितान द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक 2022-2023 के कार्यक़म का नपाध्यक्ष श्रीमती नविता शिवहरे ने बहिष्कार करते हुए कार्यक्रम में जाने से मना कर दिया।
इस सम्बंध में नपा अध्यक्ष श्रीमती नविता शिवहरे ने बताया मुझे कार्यक़म की कोई भी जानकारी नही थी मुझे दोपहर 3::28 मिनट पर कार्यक़म का आधिकारिक कागज प्राप्त हुआ और कार्यक़म 2:00 बजे से प्रारंभ था। इसलिए मैंने कार्यक्रम का बहिष्कार किया साथ ही मैं उच्च अधिकारियों से ऐसे अधिकारी की शिकायत भी करुँगी। जिसने जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा की है।
समय पर नही मिली जानकारी-
नपाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें समय पर जानकारी प्राप्त नही हुई और कार्यकम शुरू होने के बाद उनके पास जानकारी प्राप्त हुई।
नपाध्यक्ष ने नही लिया आधिकारिक आमन्त्रण-
जब उन्हें नगरपालिका के कर्मचारियों द्वारा कागज प्राप्त हुआ तो उन्होंने कागज लेने से साफ मना कर दिया और कहा कि जब कार्यक़म शरू हो गया है, तब इस आमंत्रण की क्या आवश्यकता है।
क्या है राजीव युवा मितान क्लब-
छत्तीसगढ़ शासन के खेल एव युवा कल्याण विभाग द्वारा 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ ओलंपिक जिसमे छत्तीसगढ़ पारंपरिक खेलो का आयोजन किया जा रहा है। जिसे तहत 6 अक्टूबर को रामानुज मिनी स्टेडियम में 2 बजे से नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजन किया जा रहा है।