♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भाजपा की चुनावी रणनीति का आगाज::हर बूथ…मजबूत…संगठन महामंत्री जामवाल ने कार्यकर्ताओं को किया ऊर्जा से लबरेज… 

अनूप बड़ेरिया
बैकुण्ठपुर- भारतीय जनता पार्टी कोरिया के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करने आज संगठन महामंत्री अजय जामवाल भाजपा कार्यलय पहुंचे जहां उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति को अमलीजामा पहुंचाने अहम बैठक ली। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव, जिला प्रभारी प्रबल प्रताप जुदेव, सूरजपुर जिला प्रभारी राजा पाण्डेय, जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल की उपस्थिति में आरम्भ हुई।
 संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन व पार्टी के कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को मंडल, शक्ति केन्द्र व बूथ स्तर पर प्रवास करना सुनिश्चित करना होगा। बूथ स्तर व शक्ति केन्द्र स्तर पर संगठन की संरचना कर लोगो को पार्टी से जोड़ने का काम करना होगा, तभी मेरा बूथ सबसे मजबूत होगा और आगे संगठन मजबूती मिलेगी। संगठन विस्तार के लिए नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्यक्रम तथा विभिन्ना सामाजिक गतिविधियों में पार्टी के लोगों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित हो। साथ ही मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर पालक पंच परमेश्वर तथा 25 कार्यकर्ताओं कीे टीम संरचना खड़ी करना आवश्यक है तभी हमारे बूथ के कार्यकर्ता आगामी चुनाव 2023 के लिए मजबूती से तैयार रहेंगा, उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आज हर व्यक्ति को लाभ मिला है, और आने वाले समय में कार्यकर्ताओं के दम पर छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए कहा कि, संगठनात्मक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि, प्रदेश से निर्धारित संगठनात्मक कार्य जो अधूरे है उसे जल्द से जल्द पूरा कर पार्टी को गति प्रदान करें। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने स्वागत उद्बोधन एवं मंच संचालन जिला महामंत्री जमुना पाण्डेय ने किया।
बैठक में पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े, पूर्व विधायक दीपक पटेल, श्यामबिहारी जायसवाल, चम्पादेवी पावले, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल केशरवानी, प्रदीप सालूजा, जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री गोमती द्विवेदी, जिला महामंत्री जमुना पाण्डेय, डमरू बेहरा, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, शैलेष शिवहरे, विरेन्द्र सिंह राणा, लक्ष्मण राजवाड़े, सुनिता सिंह, जिला मंत्री पंकज गुप्ता, दृगपाल सिंह, मुकेश जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष राहुल सिंह,जिला संवाद प्रमुख बसंत राय, जिला कार्यालय मंत्री तीरथ राजवाड़े, महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्मिला नेताम,  महामंत्री रेखा बोराल, प्रवीण सिंह, अंकुर जैन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े, सुशिल सिह, विनोद साहू, नरेश्वर रजक, अनिल साहू, रमन गुप्ता, रविशंकर सिंह, रामप्रताप मरावी, अशोक कलशा, सोशल मीडिया जिला संयोजक आशीष साहू, लव कुमार रवि, मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल, सुभाष साहू, अरूण जायसवाल, रामलखन यादव, राजेश सिंह, गोपाल राजवाड़े, धीरेन्द्र साहू, संजय चिकनजुरी, महेन्द्र साहू, जनार्दन साहू, रघुनंदन यादव, नरेन्द्र साहू, धर्मेन्द्र पटवा, संजय गुप्ता, रामचरित द्विवेदी, विनोद गुप्ता, मनीष सिंह, सौरभ गुप्ता, धनेश यादव, प्रदीप वर्मा, संदीप साहू, केपी सिंह, पवन शुक्ला, राजाराम, परमानंद, राजेन्द्र मिश्रा, हीरालाल मौर्य, डाॅ,राकेश शर्मा, लखनलाल श्रीवास्तव  सहित पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close