
बड़ी खबर::कोरिया भाजपा जिलाध्यक्ष फिर होंगे कृष्णबिहारी…MCB के होंगे…
अनूप बड़ेरिया
कोरिया जिले के नए भाजपा अध्यक्ष एक बार फिर कृष्ण बिहारी जायसवाल होंगे। वहीं कोरिया से अलग हुए MCB जिले के पहले भाजपा अध्यक्ष बनने का गौरव अनिल केशरवानी को हुआ है। अनिल लम्बे समय से कट्टर भाजपायी के रूप में जाने जातें रहे है।
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल को अपने कार्यकाल में भाजपा को संगठित कर शानदार नेतृत्व क्षमता का ईनाम मिला है। कृष्ण बिहारी जायसवाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण साव व संगठन मंत्री अजय जामवाल के आगमन पर उनका जो अपनी टीम के साथ स्वागत किया व बड़ी तादाद में भाजपाइयों को इकट्ठा करने की क्षमता प्रस्तुत की, उसका सन्देश भी राजधानी तक बेहतरीन गया। इसके अलावा अपने कार्यकाल में कृष्ण बिहारी जायसवाल ने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के कार्य को अमलीजामा पहनाया। भाजपा ने आज 13 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है।
देखें सूची-