
एनएसयूआई के भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल हुए छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष …कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भारत जोड़ो यात्रा के बारे में बता करते हुए कही ये बात और ये भी कहा कि मोदी सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं न्यायपालिका को अपने कब्जे में रख कर कर रहे ये काम …. यूं ही नहीं भारत जोड़ो यात्रा ….
रायगढ़ ।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की सबसे बड़ी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करते हुए शहर में सभी ब्लॉकों में कांग्रेस में शुक्रवार को पदयात्रा निकाली जिसमे छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद,जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल ,एवम महापौर श्रीमती जानकी काटजू जी शामिल हुए कार्यक्रम जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला के अगुवाई में राजा पारा, से पदयात्रा निकाली जो शहर के प्रमुख मार्ग चांदनी चौक, गांजा चौक, शहीद चौक, स्टेशन चौक होते हुए कांग्रेस भवन में सभा कर समापन किया गया।
जिला कांग्रेस भवन में अतिथि के रूप में आये हुए छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद जी का महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रानी चौहान एवम महिला पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया
कार्यक्रम की सुरुवात में अतिथि का सभी कांग्रेसियों द्वारा फूल एवम माला से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा शफी अहमद छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष के साथ साथ एक जागरूक पार्षद भी है। शफी भाई हमेशा गरीब तबकों के साथ उनकी बेहतरी के लिए काम करते रहे है वो एक सच्चे जन सेवक है इसी को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने इन्हें श्रम कल्याण मंडल का अध्यक्ष बनाया है हम आपका कांग्रेस भवन में स्वागत करते है।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद ने अपने उद्बोधन में भारत जोड़ो यात्रा के बारे में बताते हुए कहा कि हमे भारत की एकता और अखंडता को स्थापित करने के लिए देश के आदर्शों और मूल्यों की रक्षा भी करनी होगी मोदी सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं न्यायपालिका को अपने कब्जे में लेकर पूरे देश मे डर और नफरत फैलाने का काम किया है अंत मे उन्होंने छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल द्वारा चलाये जा रहे श्रमिको के लिए हित के लिए चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया एवम लोगो को हो रही परेशानी को समझा और उसे तत्काल ठीक करने की बात कही
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन जिला कांग्रेस प्रभारी महामंत्री शाखा यादव ने किया एवम आभार प्रदर्शन जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी वसीम खान ने किया
कार्यक्रम के पश्चात छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद जी ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला,महापौर जानकी अमृत काटजू जी के साथ नवनिर्माणधिन राजीव भवन का निरक्षण किया
आज के कार्यक्रम में मुख्यरूप से
पूर्व सभापति शेख सलीम नियरिया,संजय देवांगन,संतोष बोहिदार,उपेंद्र सिह,असरफ खान,शेख मुबासिर हुसैन,ब्लाक,अध्यक्षद्वय विकास ठेठवार,मदन महंत,नारायण घोरे,शकील अहमद,शेख ताजीम,अनिल गर्ग,सत्यप्रकाश शर्मा,रंजना पटेल,रियाज खान,अल्ताफ खान,शानू साबरी, ताज खान,रुक्मिणी साहू,रिंकी पाण्डेय, सपना सिदार,सज्जाद साबरी,अरुणा चौहान,बिनु बेगम,संभावना सिह,सरिता साहू,सम्पत्ति सिदार,श्रेयांस शर्मा,राज अमीन,सैय्यद इम्तियाज,अमृत काटजू,राजू बोहिदार,गणेश घोरे,किरण बरेठ,कमर अली,सोनू पुरोहित,रोहित महंत,घासीदास महंत,प्रताप सिंह,आदि कांग्रेसी उपस्तिथ थे