♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

एक्शन में आए विधायक ने भरी हुंकार.. स्थानीय को दो रोजगार.. विशाल बाइक रैली.. रोजगार नही तो बहिष्कार… CGM एसईसीएल को दिया ज्ञापन..

डॉ.विनय जायसवाल ने मुख्य महाप्रबंधक चिरमिरी को ज्ञापन के साथ बेरोजगार युवाओं का सौपा रिज्यूम…चपरासी से लेकर मैनेजर तक के पदों में चिरमिरी के युवाओं को मिले प्राथमिकता

अनूप बड़ेरिया

एमसीबी/चिरमिरी//  एमसीबी जिला के कोल नगरी चिरमिरी में नवीन कोयले की खदानों में स्थानीय बेरोजगार युवाओ को रोजगार दिये जाने की मांग को लेकर गुरुवार को मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल के नेतृत्व में विशाल महारैली का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की तादात में स्थानीय बेरोजगार युवाओं ने अपनी उपस्थिति देकर रोजगार लेकर हुंकार भरा। क्षेत्रीय विधायक डॉ विनय जायसवाल और नगर पालिक निगम चिरमिरी की महापौर कंचन जायसवाल के साथ सभापति गायत्री बिरहा की अगुवाई में इस विसाल महा चेतावनी रैली आगाज किया गया। काले हीरे की नगरी के रूप में चिरमिरी पहचान रखने वाला क्षेत्र में अपने स्थायित्व और पलायन को रोकने के लिए स्थानीय बेरोजगारों रोजगार देने की मांग की जा रही है। बेरोजगार रैली निकालते हुए एसईसीएल चिरमिरी के महाप्रबंधक को सीएमडी बिलासपुर के नाम ज्ञापन सौपा गया है. विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि “यहां के बेरोजगारों को कोयले की खदानों में काम नहीं दिया दिया, तो क्षेत्र में किसी भी खदान को नहीं चलने देंगे.” श्री जायसवाल ने अपने ज्ञापन के साथ स्थानीय बेरोजगार युवाओं का रिज्यूम भी मुख्यमहाप्रबंधक को दिया और अपने ज्ञापन में कड़े शब्दों के साथ इस बात को अंकित किया की चपरासी से लेकर मैनेजर तक के पदों में भर्ती में सबसे पहले चिरमिरी के युवाओं को प्राथमिकता देना होगा।


श्री जायसवाल ने अपने ज्ञापन में मुख्य रूप से यह भी कहा की दिन प्रतिदिन चिरमिरी क्षेत्र एसईसीएल का मैन पावर कम होता जा रहा है। सेवानिवृत्त होने के पश्चात् उनके आश्रित भी रोजगार की संभावना न होने के कारण भी चिरमिरी क्षेत्र को छोड़कर अपने गृह गांव चले जा रहे है। जिससे चिरमिरी की आबादी में कमी दिखाई दे रही है व पलायन की स्थिति निर्मित हो रही है।

चिरमिरी क्षेत्र में युवा बेरोजगारों की संख्या अत्यधिक है । यदि आगामी दिवस में खुलने वाली खदानों में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार मिल जाता है तो हमारे शहर चिरमिरी का स्थायित्व बना रहेगा । चिरमिरी क्षेत्र में (MOD) ऑउट सोर्सिग के द्वारा भविष्य में खदानों का संचालन कर कोयले का उत्खनन किया जाना सुनिश्चित है जिसमें विभिन्न प्रकार के रोजगार का सृजन भी होंगे।

इस संबंध में हमारी मांग है कि जितनी प्रकार की भर्तियों को ऑउट सोर्सिग के माध्यम से की जाएगी उसमें चिरमिरी क्षेत्र के बेरोजगारों को प्राथमिकता के आधार पर प्रत्येक श्रेणी में भर्ती ली जायें । ऐसा न होने पर भारी विरोध एवं उग्र आंदोलन किया जावेगा । जिसकी समस्त प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी । कोयला उत्खनन कार्य में स्थानीय युवा बेरोजगारों को कार्य पर लिया जाना अति आवश्यक है । इन सभी विषयों को दृष्टिगत रखते हुए एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र की बंद पड़ी कोयला खदानों का उत्खनन कार्य हेतु दिये जाने वाले निजी कम्पनी में स्थानीय युवा बेरोजगोरों को कार्य पर लिये जाये अन्यथा निजी कम्पनियों का संचालन अवरुद्ध होगा ।

बहरहाल इस बेमिसाल हुंकार रैली में जहाँ स्थानीय बेरोजगार युवाओं ने अपनी उपस्थिति दी तो वही उनके परिवार जनों ने भी इस आंदोलन में अपना समर्थन देकर युवाओं की आवाज को बल दिया । अब देखना यह होगा की इस बड़े आंदोलन को समाप्त करने के लिए आगामी दिनों में आने वाली निजी कंपनिया किन बातों को तरजीह देती है । और कितना रोजगार किसके हिस्से में आता है ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close