
2023 सेमीफाइनल::खबर के बाद एक्शन में कांग्रेसी..लाव लश्कर व बाजे-गाजे के साथ हुआ संजय टोप्पो का नामांकन..विधायक समेत कई दिग्गज मौजूद…त्रिकोणीय मुकाबला…
अनूप बड़ेरिया
Page11news की खबर के बाद कांग्रेस खेमा एकदम से एक्शन मोड में आ गया है। जहां पहले संजय टोप्पो गिनती के कांग्रेसियों के साथ जा कर में नामांकन जमा किए थे, तो वही आज शुक्रवार को उन्होंने पूरे लाव लश्कर और गाजे-बाजे के साथ कांग्रेश संगठन की पूरी टीम के साथ दूसरा सेट नामांकन जिला कलेक्टर कार्यालय में जमा किया इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नजीर अजहर, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, पीसीसी सदस्य अनिल जायसवाल, अशोक जायसवाल, शैलेंद्र सिंह, मुख्तार अहमद, प्रदीप गुप्ता, ब्रजवासी तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, रवि राजवाड़े, संगीता राजवाड़े, मनजिंदर कौर, अजित लकड़ा, विजय सिंह, विकास श्रीवास्तव, लालदास महंत, सोहन स्वामी सहित सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित रहे।
इस खबर को भी पढ़े-
उल्लेखनीय है कि परसों भाजपा प्रत्याशी वन्दना राजवाड़े ने पूरे भाजपा सन्गठन की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया था। जिला पंचायत क्रमांक 6 का उप चुनाव जिसे सत्ता के सेमीफाइनल ग्रुप में देखा जा रहा है। त्रिकोणीय मुकाबले के रूप में काफी रोचक होने की संभावना है। इसमें कांग्रेस से संजय टोप्पो, भाजपा से वन्दना राजवाड़े व गोंगपा से सुखनंदन मिंज मैदान में हैं।
कांग्रेस कांग्रेसी चुनाव में अपनी सत्ताधारी दल होने की वजह से अपने आपक एडवांटेज में मान रही है तो वहीं यह भी नजर आएगा कि नाराज कांग्रेसी इस चुनाव में कितना दम हम दिखाते हैं। हालांकि विधानसभा के उपचुनाव में सत्ताधारी दल को फायदा जरूर मिलता है लेकिन जिला पंचायत के उस उपचुनाव में देखना यह होगा कि ऊंट किस करवट बैठता है। वहीं भाजपा से श्रीमती वंदना राजवाड़े अपने पति स्व. विजय राजवाड़े के निधन के पश्चात इस उपचुनाव में प्रत्याशी हैं। जिन्हें रजवार समाज के अलावा सहानुभूति वोटों पर ज्यादा भरोसा नजर आ रहा है वही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी हर बार की तरह अपने परंपरागत वोटरों को साधने में लगी हुई है। अब देखना यह है कि इस त्रिकोणीय मुकाबले में कड़ाके की ठंड के साथ चुनावी गर्मी कितना उबाल लाती है। बहरहाल जो भी है कांग्रेस ने आज नामांकन मे रैली निकालकर जो एकजुटता दिखाई है अगर यही एकजुटता मतदान दिवस के दिन तक बनी रहे, तो परिणाम अप्रत्याशित होने की संभावना से इंकार नही किया जा है।