
दो ध्रुव के भाजपा दिग्गज अपने प्रत्याशी को जिताने हुए एकजुट ….. जीत के दावे भाजपा कांग्रेस दोनों कर रहे …लेकिन बीच में तीसरे की एंट्री ने मचा दी है खलबली …..भाजपा का दावा उनकी स्थिति मजबूत
इन दिनों शहर भर की नजर निगम के उप चुनाव को लेकर टिकी हुई है। वार्ड नंबर 27 में इन दिनों खूब राजनीतिक उठापटक चल रही है । कांग्रेस भाजपा दोनो अपने अपने जीत के दावे कर रहे हैं। भाजपा अपनी जीत को लेकर पूरी तरह मजबूती काम कर रही है। और यह मानकर की अब शायद भाजपा का सूखा खत्म होने का है। भाजपा के कद्दावर नेता सीट को लाने में जुटे हुए हैं। भाजपा यह मान कर चल रही है की नये साल में शायद हार का सिलसिला खत्म हो सकता है। भाजपा इसे प्रत्याशी चयन को मानकर चल रही है उनका मानना है कि उनके प्रत्याशी की स्थिति मजबूत है।
वहीं एक अर्से के बाद वार्ड नंबर ,27 में भाजपा एकजुट नजर आ रहीं है सविता राजेंद्र ठाकुर के नामांकन में मौजूद लगभग भाजपा के सभी छोटे बड़े नेता ने अपनी उपस्थिति दी उसका बड़ा कारण भी है राजेंद्र ठाकुर इससे पूर्व में पार्षद रह चुके है पिछले चुनाव में हार के बावजूद वे अपनी सक्रियता वार्ड में बनाए रखे है । अपने क्षेत्र मे दुर्गा पूजन के साथ साथ सांस्कृतिक आयोजन में मुख्य भूमिका निभाते है फिलहाल तो वोटिंग के बाद ही फैसला आएगा की जनता किसे वार्ड की गद्दी सौंपती है मगर भाजपा के सर्वे के अनुसार भाजपा की सविता राजेंद्र ठाकुर फ़िलहाल कॉंग्रेस प्रत्याशी से आगे चल रही है।
वहीं कांग्रेस सत्ता पक्ष होने की वजह से स्वयं विधायक मैदान में उतरे और कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील भी किया है। सत्ता पक्ष के होने की वजह से तमाम कांगरसियों का भी जमावड़ा लगा हुआ है। हालांकि कांग्रेस को अगर किसी से नुकसान है तो वह है निर्दलीय प्रत्याशी। इस वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी अपनी स्वयं की छवि की वजह से कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है। और इसका फायदा भाजपा को मिल सकता है। हालांकि कांग्रेस के साथ भाजपा को भी निर्दलीय प्रत्याशी से डर होना चाहिए लेकिन भाजपा निर्दलीय प्रत्याशी को अपने प्रतिद्वंदी के तौर पर नहीं देख रही है। और अपने सर्वे के मुताबिक जीत का दावा कर रही है।
हालांकि अभी निगम के उप चुनाव में इस वार्ड में जबरदस्त गहमा गहमी बनी हुई है। निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए सर दर्द का कारण बन रही है। इस वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी को मात देने के लिए इस वार्ड के दो दिग्गज भाजपा नेता एकजुट होकर सरिता ठाकुर को जिताने लगे हुए हैं।