
तेज रफ्तार ऑटो मोड़ में पलटा…2 गम्भीर…संजीवनी 108 ने पहुंच बचाई जान..
अनूप बड़ेरिया
बीते शनिवार को जिला मुख्यालय से एक किलोमीटर पहले कंचनपुर गांव के पास तेज गति से जा रहा एक ऑटो मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस हादसे में ऑटो चालक सहित एक अन्य को चोट आई है। सूचना मिलने पर पहुँचे 108 की टीम ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें हॉस्पिटल पहुँचाया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चरचा निवासी ऑटो चालक विकास पांडेय उम्र 40 वर्ष अपने ऑटो से गांव के ही मित्र मथुरा ठाकुर उम्र 50 को लेकर कुडेली से चरचा अपने घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान कंचनपुर के समीप मोड़ पर उनकी ऑटो पलट गई। इस हादसे में विकास पांडेय को दाएं पैर और मथुरा ठाकुर को घुटने और छाती पर अंदरूनी चोटें आई है। सूचना मिलने पर पहुंची 108 के पायलट लक्ष्मी प्रसाद और ईएमटी रामु कुशवाहा ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।