♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कांग्रेस का अब होगा शुरू हाथ से हाथ जोड़ो अभियान … कांग्रेस भवन  में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की रूपरेखा तय हुई….अध्यक्ष ने बताया सफल बनाने अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी

 

रायगढ़।  जिले कांग्रेस भवन रायगढ़ में 26 जनवरी 2023 से प्रारंभ होने जा रही हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की विस्तृत रूपरेखा तय की गई कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला द्वारा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई और कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी बांटे जाने हेतु विचार विमर्श हुआ।विदित हो कि कांग्रेस ने 26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ यात्रा शुरू करने की घोषणा की गई है और भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर इसे भी निकाला जाएगा।


यात्रा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बूथों को जोड़ेगी। हर जिले में एक अधिवेशन होगा। अंत में एक बड़ी रैली राजधानी में आयोजित कर इस यात्रा का समापन होगा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देश के लोगों में उम्मीद की नई किरण जग रही है। भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को जनता तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस पार्टी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा देशभर में निकालने जा रही है और आज जब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 138 वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है जो कि बहुत ही खुशी का विषय भी है यह भी सर्वविदित है कि कांग्रेस एक राजनीतिक पार्टी के साथ-साथ एक विचारधारा भी है।

 

कांग्रेस देश की आजादी एवं विकास के कार्य में भाग लेने वाली विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक और देश की सबसे पुरानी पार्टी है और इस विचारधारा का प्रसार भी सामयिक आवश्यकता है तभी जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ द्वारा भी यह कार्यक्रम जन जन तक पहुंचाने हेतु प्रदेश कांग्रेस के निर्णयानुसार 26 जनवरी से रायगढ़ शहर में भी प्रारंभ होगा जिसमें समस्त 48 वार्डों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत आयोजित रैली में हम सभी लोगों के घरों तक पहुंचकर उनसे संपर्क करेंगे और वार्डों के वासियों की भावनाओं से रूबरू होंगे।
आज इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपक पांडेय पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष, शाखा यादव प्रभारी महामंत्री शहर कांग्रेस, राजेश भारद्वाज, रामलाल पटेल ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष,नगर कांग्रेस अध्यक्ष द्वय मदन महंत व विकास ठेठवार,नारायण घोरे,राकेश पांडेय,सूरज उपाध्याय,आशीष जायसवाल,आरिफ हुसैन,शकील अहमद मुन्ना (सेवादल)राजेन्द्र पाण्डेय,राहुल शर्मा, चंद्रशेखर चौधरी,विकास बोहिदार,संतोष चौहान,विनोद कपूर,वसीम खान,तारा श्रीवास,अमृत काटजू,गौरांग अधिकारी,नरेंद्र जुनेजा,रमेश भगत, कामता पटेल, प्रदीप मिश्रा,युवराज सिंह साहू, आशीष केसरी,संतोष कुमार, वकील अहमद,रिंकी पांडेय,वीनू बेगम,फातिमा बेगम,श्याम प्यारी,सरस्वती साहू,राजू बोहिदार, सत्यप्रकाश शर्मा,भरत तिवारी, लक्ष्मण महिलाने, रमेश द्वितीया ,बसंत दास, जयसिंह, प्रताप सिंह, राजेन्द्र उपाध्याय,रजत कुमार गुप्ता, रजत गोयल, भगवान सिंह,के. पी.साहू,डॉ भीमदास भगत, लखपति, हुकुम सिंह यादव सहित अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close