♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

उद्योगपति के सम्मान से जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा के सरोकार नही…. मोर्चा रायगढ़ लूटने आये उद्योगपतियों के हमेशा विरोध में ….गणेश कच्छवाहा, एक सामाजिक संस्था के कार्यक्रम में एक उद्योगपति के सम्मान में जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा का नाम लेने पर भड़के 

 

रायगढ़ |

शताब्दियों से फ़लीभूत रही वसुंधरा को बचाने की जंग में रायगढ़ के केलोपुत्रों ने जबसे अपने दायित्वों को सम्हाला है तभी से बाहरी उद्योगपतियों ने अपने शामत ही सोच ली इसके लिये सन1990के दशक में बना जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा और इस बेनर ने उद्योगपतियों के दरवाजों में जा कर बेख़ौफ़ ताल ठोंकी।

अनेक मोहल्ले और सामाजिक संगठनों के सदस्यों की उपस्थिति निडरता से जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैठकों और कार्यक्रमों में रहती है और इस बेनर का रायगढ़ जिला और समहिक रूप से जनता-जनार्दन के फ़ायदे के लिये निहित होता है जबकि यह सर्वविदित है कि जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा, रायगढ़ समूह है जो किसी की जेबी संस्था नही है।

गत दिनों रायगढ़ राजमहल परिसर में हुए सम्मान कार्यक्रमों के तहत किसी सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों के समूह ने बाहरी उद्योगपति का सम्मान किया होगा जिसका सरोकार जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा,रायगढ़ से नही है और मोर्चा के नियम व कार्यक्रम विगत 3 दशकों से जनता के द्वारा बनाये गए है जिसमे शोषकों और उद्योगपतियों के चौखटों को हिलाने के ऐतिहासिक कार्य किये गए है तो उनके सम्मान का सवाल ही नही उठता है।

 

जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा,रायगढ़ के गणेश कछवाहा ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि एक उद्योगपति के इस  सम्मान से जिला बचाओ मोर्चा का कोई भी सरोकार नही है और बाहरी उद्योगपतियों का जत्था यह जान ले की भविष्य में भी जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा,रायगढ़ के नाम का दुरुपयोग न करे अन्यथा उसके उद्योगों का भी काला चिट्ठा रायगढ़ की जनता के सामने रखा जाएगा।

 

दर असल एक उद्योगपति नेता के द्वारा एक सामाजिक संस्था में हुए सम्मान को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया था जिसमें जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा के द्वारा भी सम्मान होना बताया गया जिसे लेकर मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी गणेश कच्छवाहा के द्वारा घोर आपत्ति की गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close