
वार्ड नंबर 9 से भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे विधायक निवास घेराव करने, पूर्व पार्षद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रदर्शन में हुए शामिल
रायगढ़।
पीएम आवास की मांग को लेकर आज भाजपा का विधायक निवास घेराव कार्यक्रम रखा गया था। रायगढ़ नगर पालिक निगम के वार्ड न 9 के भाजपा नेता पूर्व पार्षद श्रवण सिदार के द्वारा रैली निकाल कर प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचे जहा से बड़ी संख्या भाजपाई एकत्रित होकर विधायक निवास घेराव करने पहुंचे थे।
नगर निगम के वार्ड नंबर 9 हमेशा ही सुर्खियों में रहा है। यहां का चुनावी दंगल भी हमेशा चर्चित रहा है। श्रवण सिदार इस वार्ड के पूर्व पार्षद रह चुके हैं। राजनीति में अपनी सक्रियता हमेशा दिखाते रहे है। आज भाजपा का प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। रायगढ़ में भी भाजपाइयों द्वारा रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के निवास का घेराव किया गया।
वार्ड नंबर 9 से श्रवण सिदार के साथ अमित शर्मा, प्रदीप पटनायक, किशन सारथी कल्पना यादव मेहरुन्निशा जैसे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस सरकार द्वारा पीएम आवास के लिए मिलने वाली अंशदान की राशि को रोकने से खफा भाजपाइयों द्वारा जमकर नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान सचिन सारथी, सैय्यद साबरी पोलू का भी कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख योगदान रहा। वार्ड नंबर 9 से सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता विधायक निवास घेराव करने पहुंचे थे।