
भारी और फ्लाई ऐश से लदी वाहनों की रेलम पेल भयाक्रांत करने वाला …..दुर्घटनाओं के साथ पर्यावरण भी हो रहा प्रदूषित …… चक्काम जाम कर जताया आक्रोश …मांगों के प्रति कलेक्टर का कराया ध्यान आकृष्ट ….. टोल टैक्स की चोरी करने वालों के खिलाफ कारवाई …..पढ़े पूरी खबर किसने क्या कहा
रायगढ़।
रायगढ़ से लगे हुए पुसौर रेंगलपाली मार्ग पर स्थित ग्रामीणों के द्वारा गत दिवस भारी वाहनों और फ्लाई ऐश का परिवहन करने वाली वाहनों की रेलम पेल को लेकर ग्रामीणों के द्वारा चक्का जाम कर दिया गया था। भारी वाहनों और फ्लाई ऐश का परिवहन करने वाली भारी वाहन के वन वे मार्ग का तीव्र गति से बेखौफ परिवहन ग्रामीणों की जान पर खतरे की तरह मंडराते रहता है। भय के साथ फ्लाई ऐश के अनियमित परिवहन से पर्यावरण प्रदूषण तेजी से फैल रहा है इसकी वजह से आबोहवा प्रदूषित हो रही है। इसे लेकर किसान नेता लल्लू सिंह के तेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर अपनी के प्रति ध्यान आकृष्ट कराया।
दरअसल झलमला के पास टोल टैक्स बैरियर स्थित है। टोल टैक्स बचाने के लिए भारी वाहन और फ्लाई एस परिवहन करने वाली वाहने इस मार्ग पर धड़ल्ले से बेखौफ होकर दौड़ रही हैं। कई बार इस मार्ग पर गंभीर दुर्घटनाएं घटित हो चुकी हैं। इसे लेकर ग्रामीणों के द्वारा कई बार चक्का जाम जैसे आंदोलन भी किया जा चुका है। यह मार्ग वनवे है और इसके बावजूद इस पर पूरे समय भारी वाहनों और एनटीपीसी के फ्लाई एस से लदी वाहने धड़ल्ले से दौड़ रही हैं। पूर्व में हुए धरना प्रदर्शन आंदोलन पर प्रशासन के द्वारा इस मार्ग पर भारी वाहन और फ्लाई एस परिवहन करने वाली वाहनों पर प्रतिबंध लगाए जाने की बात कही गई थी। तहसीलदार के द्वारा आश्वस्त भी किया गया था लेकिन आज पर्यंत इस वनवे मार्ग पर भारी वाहनों और फ्लाई ऐश से लदी ट्रेलर का धड़ल्ले से आवागमन जारी है।
आंदोलन करने पर इस मार्ग पर चलने वाली वाहनों का पर कार्यवाही कर खानापूर्ति कर दी जाती है। इसके बाद दुबारा कोई झांकने तक नहीं आता की इस मार्ग की स्थिति क्या है। टोल टैक्स बचाने के लिए लगातार भारी वाहन और फ्लाई ऐश से लदी भारी वाहन ग्रामीणों के लिए हमेशा भयाक्रांत करने वाला होता है। इस मार्ग से सैकड़ों छात्र-छात्राएं प्रतिदिन स्कूल कॉलेज आना-जाना करते रहते हैं। भारी वाहनों की रेलम पेल की वजह से पलकों में भी अपने नौनिहालों को लेकर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों के द्वारा पुनः एक बार चक्का जाम कर अपनी मांगों के प्रति प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। किसान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लल्लू सिंह के नेतृत्व में कलेक्टर को भी ज्ञापन सौंपकर टोल टैक्स बचाने वाली वाहनों पर सख्ती से कार्यवाही करने और वनवे मार्ग पर भारी वाहनों का पूरी तरीके से प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। किसान नेता लल्लू सिंह ने कहा कि यदि त्वरित कार्यवाही नहीं होती है तो पुनः चक्का जाम धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जवाबदारी भी प्रशासन की होगी।