♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गोंगपा के जिलाध्यक्ष के खिलाफ ग्रामीणों की शिकायत.. ग्रामीणों को परेशान व डराने-धमकाने का लगाया आरोप..

MCB जिले के ग्राम साल्ही के ग्रामीणों ने एसपी को आवेदन देकर केवल सिंह मरकाम, निवासी ग्राम साल्ही  जिलाध्यक्ष गोडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा ग्रामीणों को परेशान करने के कारण कार्यवाही की मांग की है। ग्राम साल्ही के पंच धनकुंवर, देव सहित भवन सिंह, संजय सिंह, भारत, जगरनाथ, उमेद सिंह, मनमोहन व महासिंह सहित अनेक ग्रामीणों ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि केवल सिंह मरकाम जिलाध्यक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा ग्राम पंचायत साल्ही में शासकीय भूमि पर बने गौठान को अपना निजी भूमि बताकर गुमराह किया जाता है। इनके द्वारा भोलेभाले ग्रामीणों को आयदिन धमकी देकर डराया धमकाया जाता है। ग्रामीणों को परेशान करने के उद्देश्य से सूचना के अधिकार लगाकर धमकी दी जाती है। पूरा ग्राम इनकी कार्यप्रणाली से भयभीत है। इनके द्वारा स्थानीय विधायक के ऊपर भी झूठा मनगढ़त आरोप लगाकर शिकायत किया जाता है। केवल सिंह मरकाम, गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष है, जिसके कारण भोलेभाले लोगो को बहला-फुसलाकर अनशन, धरना की धमकी दी जाती है। ग्रामीणों ने  केवल सिंह मरकाम विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close