♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गोंगपा पर भाजपा नेता का बड़ा आरोप:: कहा:: अपराधियों को दे रही संरक्षण

अनूप बड़ेरिया

पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह टेकाम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया की गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा अपराधियों को संरक्षण देने का कार्य किया जा रहा है। मिडिया के माध्यम जानकारी प्राप्त हो रही है कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का नगर अध्यक्ष आनन्द शर्मा पिता स्व. गिरधारीलाल शर्मा, निवासी- चनवारीडांड, जिस पर अपराधिक मामले जैसे- अपराध क्र. 227 / 22 धारा-384, 354 (घ), 34 (आईपीसी) एवं अपराध क्र. 75 / 22 धारा- 294, 506, 323, 34 (आईपीसी) जो थाना सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ में दर्ज हैं। जिसके बाद पुलिस से बचने के लिए आनन्द शर्मा ने गोंगपा के शरण में पहुँचकर पद प्राप्त कर लिया। तब से वह कहीं न कहीं अपना दबदबा बना उगाही में लगा रहता है। विगत 5-6 माह पूर्व नगर अध्यक्ष के द्वारा रंगदारी कर एक व्यापारी से 2000/- रुपये खुद को पत्रकार व गोंगपा का नगर अध्यक्ष बताकर वसूल कर लिया गया, जिसकी भी शिकायत मनेन्द्रगढ़ थाने व जनदर्शन में भी किया गया, लेकिन पुलिस डर वश उसके विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं कर रही है, क्योंकि गोंगापा के द्वारा थाना घेराव का अल्टिमेटम जारी किया जाता है। इसके अतिरिक्त गोंगपा के नगर अध्यक्ष आनन्द शर्मा के द्वारा आदिवासी की भूमि पर अवैध कब्जा कर उक्त भूमि में मकान बना परिवार सहित निवास कर रहा है, जिसका खसरा नं. 282/1 है। इसके बावजूद ऐसे व्यक्ति को गोंगपा पार्टी में नगर अध्यक्ष का पद देकर रखा गया है। जहां लगातार गोंडवाना गणतंत्र पार्टी आदिवासियों के लिए न्याय की गुहार लगाती है वहीं गोंगपा के नगर अध्यक्ष आनन्द शर्मा के द्वारा आदिवासियों का शोषण किया जा रहा है। लेकिन शासन प्रशासन के द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जा रही है। यदि आगामी 10 दिवस के भीतर कोई उचित कार्यवाही नहीं किया जाता है तो विभिन्न पार्टियों के आदिवासी भाईयों के साथ एक जुट होकर उसका विरोध करते हुए  कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग करेंगे और धरना प्रदर्शन भी करेंगे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close