शहर में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के पूर्व युवा कांग्रेस महासचिव ने निकाली बाइक रैली ….. दिया ये संदेश शहरवासियों के लिए सौभाग्य का विषय ….बाइक रैली कर रामायण महोत्सव में शामिल होने दिया संदेश …
31 May 2023
रायगढ़।
शहर में एक जून से राष्ट्रीय रामायण महोत्सव को लेकर जिले में जबरदस्त उत्साह बन चुका है। कांग्रेसी खेमे में रामायण महोत्सव को लेकर विशेष उत्साह है। समूचे शहर को राममयी बनाने के लिए कांग्रेसी भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा सरकार के इस आयोजन को सफलता पूर्वक आयोजन के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ा है। जिला प्रशासन इस आयोजन के लिए जहां व्यापक तैयारियां की गई है। वही इस आयोजन को लेकर कांग्रेसी खेमे में आयोजन को लेकर अपने स्तर पर भी व्यापक प्रचार प्रसार करने में अपनी पूरी ताकत लगा रही है।
इसी क्रम में युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश पाण्डेय ने विशाल बाइक रैली निकाल कर शहरवासियों को रामायण महोत्सव में शामिल होने और शहर को राममयी बनाने का संदेश दिया और बाइक रैली निकाल कर शहरवासियों को रामायण महोत्सव के आयोजन में शामिल होने का संदेश दिया गया। युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पांडे अपने साथियों के साथ शहर में बाइक रैली निकाल कर रामायण महोत्सव का संदेश दिया । जहां अलग अलग प्रांत के कलाकारों के द्वारा अपनी संस्कृति की झलक दिखाते हुए अपनी प्रस्तुति देंगे। और यह संदेश दिया की आयोजन शहरवासियों के लिए सौभाग्य का विषय है की राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन रायगढ़ शहर में हो रहा है।
युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश पाण्डेय ने विशाल बाइक रैली निकालते हुए शहर वाशियो से आह्वान किया है कि अधिक से अधिक रामभक्त इस आयोजन में शामिल होकर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के भागीदार बने और विभिन्न प्रदेश और विभिन्न देश के कलाकारों के द्वारा प्रस्तुति में अलग अलग संस्कृति को देखने समझने का मौका मिला है जिसका लाभ उठाएं और राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के साक्षी बने।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे