♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

रायगढ़ के दिग्गज भाजपा नेता सक्ती जिला के विधान सभा क्षेत्र में लगातार कर रहे बैठक …..संगठन को मजबूती देने गुरुपाल भल्ला, सक्ती और जैजैपुर विधान सभा प्रभारी …. विकास और विवेक लगा रहे अपनी ताकत …. सक्ती कांग्रेस के दिग्गज नेता की है कर्मभूमि …. इन नेताओं की है अहम भूमिका …

 

 

सक्ती।

रायगढ़ जिले के दिग्गज भाजपा नेताओं को सक्ती जिला और उसके सभी विधान सभा की जवाबदारी मिली है। सक्ती जिला भाजपा संगठन की अहम जिम्मेदारी रायगढ़ भाजपा के दिग्गज नेता गुरुपाल सिंह भल्ला के कांधे पर वहीं सक्ती जिले के सक्ती विधान सभा की जिम्मेदारी रायगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता विकास केडिया को तो जैजेपुर विधान सभा की जिम्मेदारी विवेक रंजन सिन्हा को दी गई है। और ये तीनों नेता सक्ती जिला की कमान को पूरी तटस्थता के साथ उठाए हुए हैं। संगठन को मजबूती देने गुरुपाल सिंह भल्ला के कांधे पर है और वे लगातार सक्ती जिला पहुंच कर संगठन को मजबूती देने की कवायद को लेकर लगातार बैठकों की दौर में शामिल होकर मजबूती देने का काम कर रहे हैं। सक्ती विधान सभा प्रभारी रायगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता विकास केडिया अपने प्रभार विधान सभा को लेकर लगातार मेहनत कर रहे हैं। बता दें की सक्ती विधान सभा कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ चरण दास महंत का क्षेत्र है। इस लिहाज से सक्ती विधान में विकास केडिया और जैजैपुर विधान सभा में विवेक रंजन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

इसे लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सक्ती जिले के संगठन प्रभारी गुरुपाल सिंह भल्ला सक्ती एवम जैजैपुर विधानसभा के समन्वय समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक में सक्ती विधान सभा के प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता विकास केडिया और जैजैपुर विधान सभा के प्रभारी विवेक रंजन सिन्हा की मौजूदगी बैठक किया । बैठक में 30 जून को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा के बिलासपुर में बिलासपुर संभाग स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

उनकी इस कार्यक्रम में सक्ती जिले से भी भागीदारी सुनिश्चित की गई है।  बिलासपुर में संभाग स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक में  सक्ती जिले से कार्यकर्ताओं के शामिल होने और आगामी कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक की गई।  इसे लेकर सक्ती ज़िला प्रभारी गुरुपाल भल्ला ने समग्र मार्गदर्शन दिया। आज के इस कामकाजी समन्वय बैठक में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा,ज़िला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, सक्ती विधान सभा प्रभारी विकास केडिया, जैजैपुर विधानसभा प्रभारी विवेक रंजन सिन्हा सहित समन्वय समिति के सभी सदस्य उपस्थिति रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close