♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सड़कों पर अब नहीं दिखेंगे आवारा पशु कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा के सख्त निर्देश ….. सभी आवारा मवेशियों को रेडियम पट्टी लगाने और टैगिंग का काम शुरू ….. फिर आवारा पाए जाते हैं मवेशी तो मालिक पर होगी सख्त कारवाई ….इसलिए उठाया ये सख्त कदम

सड़कों पर से आवारा मवेशियों की अनिवार्य रूप से टैगिंग कर पशु स्वामी की जानकारी दर्ज करने कलेक्टर जा तारन प्रकाश सिन्हा
आवारा पशुओं के गले में रेडियम लगाने के कलेक्टर सिन्हा ने निर्देश दिया है इसके बाद  
पालतू पशुओं के आवारा पाए जाने पर पशुपालकों पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

 
सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए पशुपालकों को जागरूक करने चलेगा अभियान ..और अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग के लिए कलेक्टर श्री सिन्हा ने निर्देश दिया है कलेक्टर श्री सिन्हा ने आवारा पशुओं के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिए विभागों की ली बैठक लिया और आवारा पशुओं के गले में रेडियम बैंड और टैगिंग शुरू किया गया साथ ही मवेशियों को टीका लगाने का भी निर्देश दिया गया है।  

 

पढ़े पूरी खबर क्या कहा है कलेक्टर ने …
रायगढ़। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आवारा पशुओं के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के संबंध में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार भी बैठक में शामिल हुए। कलेक्टर श्री सिन्हा के कहा कि पालतू मवेशियों की टैगिंग अनिवार्य रूप से कराने तथा पशु-स्वामी का विवरण टैग में अवश्य दर्ज करने के निर्देश दिये। जिससे पालतू मवेशी के आवारा पाये जाने पर पशु-स्वामी की पहचान आसानी से करते हुए समझाईश एवं वैधानिक कार्यवाही किया जा सके। कलेक्टर श्री सिन्हा ने सभी सड़कों विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्य राजमार्गों पर आवारा पशुओं के कारण हो रही दुघर्टनाओं को रोकने हेतु प्रभावी ढंग से कार्य करने हेतु प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव, अपर कलेक्टर श्री राजीव पांडेय, सहायक कलेक्टर श्री युवराज मरमट, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील चंद्रवंशी बैठक में उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने पालतू पशुओं को आवारा छोडऩे वालों पर कार्यवाही करने और अर्थदंड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसकी नियमित मॉनिटरिंग करने के लिए कहा। नगर निगम आयुक्त को शहरी क्षेत्र में विशेष रूप से इस दिशा में कार्यवाही करने के लिए कहा। इसी तरह सड़कों पर आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने हेतु आवारा पशुओं के गले में रेडियम बेल्ट अभियान चलाकर बांधने हेतु आयुक्त नगर पालिक निगम रायगढ़, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं एवं सर्व मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने पशुओं के गले में रेडियम लगाने के बारे में जानकारी ली और अगले 15 दिन में शत-प्रतिशत आवारा पशुओं के गले में रेडियम लगाने का काम करने के निर्देश उप संचालक पशु को दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने पुलिस विभाग से आवश्यक समन्वय करते हुए उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं को राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्य राजमार्गों में आवारा पशुओं के कारण दुर्घटना की आशंका वाले स्थलों की पहचान करने के लिए कहा। उन्होंने इस दिशा में आवश्यक कार्यवाही हेतु अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय को निर्देशित किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close