
संवेदनशील कलेक्टर और एसपी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर …. सर्वोच्च बलिदानी परिवार से किया मुलाकात …. बलिदान को किया नमन …. और पढ़े पूरी खबर
शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कलेक्टर व एसपी, शहीद के परिजनों का शाल व श्रीफल देकर किया सम्मान
रायगढ़, /
जिले के संवेदनशील कलेक्टर और एसपी की सहजता के यूं तो सभी कायल हैं। आज उसी संवेदना और सहजता के साथ जिले के दोनो मुखिया शहर और प्रदेश के सर्वोच्च बलिदानी कर्नल विप्लव त्रिपाठी के निवास पहुंचे। शहीद के पिता सुभाष त्रिपाठी और माता श्रीमती आशा त्रिपाठी से भेंट करने पहुंचे। बड़ी ही सादगी के साथ भेंट मुलाकात कर हाल खबर लिया और पारिवारिक चर्चे किए। चूंकि शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी ने अपने कर्तव्य पथ पर अपना पूरा परिवार न्योछावर कर दिया। ऐसे में जिले के मुखिया होने के नाते स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिवार के बलिदान को नमन किया ।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के निवास पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी तथा उग्रवादी हमले में उनके साथ शहीद हुए उनकी पत्नी अनुजा त्रिपाठी और पुत्र अबीर त्रिपाठी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। इस मौके पर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की माता श्रीमती आशा त्रिपाठी व पिता श्री सुभाष त्रिपाठी को शाल व श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया।