♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

डॉक्टर विनय जायसवाल की टीआरपी बढ़ी.. सर्वे में टॉप पर…लेकिन कांग्रेस में ही दावेदारी पर घमासान…

अनूप बड़ेरिया
अविभाजित कोरिया जिले की मनेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल की जबरदस्त सक्रियता की वजह से उनकी लोकप्रियता में बड़ा इजाफा हुआ है जिससे उनकी टीआरपी काफी बढ़ गई है। Page 11 News की सर्वे रिपोर्ट में भी वह अन्य दावेदारों की तुलना में काफी आगे हैं। हालांकि भाजपा में उनके विरोधी कम और कांग्रेस पार्टी में ही दावेदार के रूप में ज्यादा नजर आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रमुख दावेदारों में पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के अलावा जोगी कांग्रेस से भाजपा में पुनः वापसी कर चुके लखन श्रीवास्तव और संजय सिंह नजर आ रहे हैं।
लेकिन कांग्रेस में दावेदारों की फेहरिस्त काफी लंबी है। जिसमें डमरु रेड्डी, राजकुमार केसरवानी, श्रीमती प्रभा पटेल, ओमप्रकाश गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव, रमेश सिंह जैसे कई नाम शामिल है।


Page 11 News के सर्वे के मुताबिक मनेंद्रगढ़के वर्तमान विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल 51 फ़ीसदी लोगों की पसंद के साथ टॉप पर चल रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के श्याम बिहारी जायसवाल 14 फ़ीसदी, लखन श्रीवास्तव 4 फ़ीसदी, संजय सिंह 2 तथा कांग्रेस के ही श्रीमती प्रभा पटेल 12 फ़ीसदी, डमरू रेड्डी 9, अशोक श्रीवास्तव 5, राजकुमार केसरवानी 2, ओम प्रकाश गुप्ता 1 फ़ीसदी लोगों की पसंद के साथ दावेदारी लिस्ट में हैं।
मनेंद्रगढ़ के विधायक डॉ विनय जायसवाल की टीआरपी बढ़ने का प्रमुख कारण यह है कि क्षेत्र में उनकी सक्रियता जबरदस्त है। विनय जायसवाल उन चंद विधायकों के रूप में एक ऐसा उदाहरण है जो जनता के बीच स्वयं जाकर उनकी समस्याओं को उनसे समझते और उसे दूर करते हैं। MBBS डॉक्टर के रूप में मनेंद्रगढ़ को मिला यह विधायक सुबह से ही स्कूटी में निकल कर “सुबह की सैर उनकी खैर” के साथ आम जनों की समस्याओं को सुनकर उनका निदान करते हैं। इसके बाद वह अपने कार्यालय में रोजाना जन समस्याओं को सुनकर पर आम लोगो की परेशानियों का समाधान करते हैं। उनके पास जाने वाला हर व्यक्ति इतना निश्चिंत होता है, कि वह जानता है कि विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल के जाने के बाद उसकी हर प्रकार की समस्या का निराकरण अवश्य होगा।

डॉ विनय जायसवाल ने जहां कालरी कर्मियों की नौकरी संबंधित सहित अनेक समस्याओं को दूर किया। वही शहर व ग्रामीण अंचल की हर बुनियादी समस्याओं को दूर कर विकास के कई आयाम गढ़ते हुए अभिनव पहल करते हुए मनेंद्रगढ़ को जिला बनवाने, मेडिकल कॉलेज की सौगात देने के अलावा चिरमिरी में जिला हॉस्पिटल, हॉर्टिकल्चर, आत्मानंद, आईटीआई जैसी सौगात बड़ी उपलब्धियों के साथ एक मील का पत्थर स्थापित किया है। सौम्य, मधुर व्यवहार व संघर्ष के दिनों के साथियों को साथ रखने की डॉ. विनय जायसवाल यह अदा भी को लोगो उनका कायल बनाती है।

 

सूत्रों के मुताबिक एलआईवी की रिपोर्ट में भी विनय जायसवाल सर्वे में काफी आगे हैं। जिसके बाद अब यह साफ हो चुका है कि अगला टिकट मनेंद्रगढ़ विधानसभा से डॉ विनय जायसवाल को ही मिलेगा। बीते माह जब चिरमिरी में नवीन तहसील भवन एवं संयुक्त न्यायालय भवन कार्यालय का उद्घाटन करने जब विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत आए थे। तब उन्होंने मंच से डॉ विनय जायसवाल को दोबारा विधायक बनने और मंत्री बनने का आशीर्वाद भी दिया था। तब यह संकेत मिले थे कि मनेंद्रगढ़ से टिकट एक बार फिर डॉ विनय जायसवाल को ही मिलेगा। इसके बाद 15 अगस्त पर मनेंद्रगढ़ के दौरे के दौरान उन्होंने अविभाजित कोरिया जिले के तीनों विधायक की जीत के साथ ही उनकी टिकट तय होने की बात सार्वजनिक रूप से की थी। जिसके बाद से उनके विरोधी खेमे खासकर कांग्रेस में ही काफी मायूसी का माहौल दिख रहा है। बड़ी आत्मीयता से मिलते हैं। यदि कांग्रेस के कुछ चुनिंदा बड़े चेहरों को छोड़ दिया जाए तो सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ता उनसे बेहद प्रसन्न है। बूथ स्तर लेबल के कार्यकर्ताओं को 2 साल पहले से ही उन्होंने सक्रिय कर दिया है। हर कार्यकर्ताओं से मिलना और उनको तवज्जो देना यह डॉक्टर विनय जायसवाल की कार्यशैली है। इतना ही नहीं स्कूटी वाले विधायक के रुप में पूरे छत्तीसगढ़ में ख्यातिलब्ध डॉक्टर विनय जायसवाल सुबह से ही अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में जाकर भ्रमण करते हैं और त्वरित उनकी समस्या का समाधान करते हैं। इसके बाद वह सुबह 11:00 बजे से अपने कार्यालय में जनदर्शन लगाकर फैसला ऑन द स्पॉट की तर्ज पर लोगों से मिलकर उनका काम करते हैं। अमूमन देखा जाता है कि जनता विधायक के पास जाकर अपनी समस्या बताती है। लेकिन डॉक्टर विनय जायसवाल के रूप में कांग्रेस को एक ऐसा विधायक मिला है जो स्वयं क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याओं को सुन और समझ कर उसे दूर करता है। यही वजह है कि डॉ विनय जायसवाल की लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है।
विनय जायसवाल की खासियत यह भी है कि जब वह क्षेत्र के भ्रमण पर निकलते हैं तो लोगों का उपचार कर चिकित्सीय सलाह भी देते हैं। इतना ही नहीं हाल ही में उन्होंने मेडिकल कैंप लगाकर अनेक लोगों की आंखों व अन्य उपचार किया।

इसके अलावा महापौर तुहर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड- वार्ड जाकर भी लोगों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को साझा कर उसे दूर किया। उसके अलावा इस विधायक की यह भी खासियत है कि पार्टी के भीतर या बाहर जो भी इनसे किसी भी कारण से नाराज होता है उसे फौरन जाकर मनाते हैं।
जिसके बाद एक बार यह एक बार फिर यह तय माना जा रहा है कि डॉक्टर विनय जायसवाल पर ही कांग्रेस भरोसा जताएगी और यह सीट एक बार फिर कांग्रेस जरूर जीतेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close