
विदाई सह सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन….. शासकीय सेवा से निवृत्त उपरांत छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा शेख कलीमुल्लाह, अमर सिंह जांगड़े ,दिगेश्वर यादव ,सम्मानित किए गए …. संगठन में दिए अवदानों को याद कर इस तरह किया सम्मान और दी विदाई
रायगढ़/ खरसिया । कर्मचारी संगठन के द्वारा शासकीय संगठन के पदाधिकारी सदस्यों के अधिवार्षिकी पूर्ण कर सेवानिवृत होने पर विदाई सह, सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमा मय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिनका सम्मान किया गया उनमें शेख कलीमुल्लाह(पूर्व जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय कर्मचारी संघ जिला रायगढ़) अमर सिंह जांगड़े (पूर्व तहसील अध्यक्ष माध्यमिक शाला प्रधान पाठक कल्याण संघ ) दिगेश्वर यादव (वरिष्ठ सक्रिय सदस्य) थे ।
भव्य और गरिमा मय कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि संतोष पांडेय (जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ-जिला रायगढ़) मनोज पांडेय( जिला संयोजक कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन रायगढ़) शैलेश देवांगन (विकासखंड शिक्षा अधिकारी खरसिया) शिवा यादव (वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला लिपिक संघ) आशीष शर्मा( प्रांतीय सचिव,छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ) श्री पी आर भास्कर(तहसील अध्यक्ष पुसौर) अश्वनी दर्शन (तहसील अध्यक्ष घरघोड़ा) अमित श्रीवास्तव (अध्यक्ष विभागीय समिति शिक्षा विभाग रायगढ़) बाल कृष्ण यादव सक्रिय सदस्य छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गी शासकीय कर्मचारी संघ जिला रायगढ़ विनोद मेहर( ब्लॉक सचिव घरघोड़ा) रमन यादव ( संरक्षक खरसिया) मानसाय यादव (जिला उपाध्यक्ष) गुलाब सिंह कंवर (तहसील अध्यक्ष- खरसिया) एवम विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी,सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना राजगीत से किया गया।जिसे श्रीमती सुभदा रानी राठौर ने सुमधुर स्वर में गाया।साथ ही सभी अतिथियों का स्वागत गान से स्वागत किया गया। तिलक,चंदन, पुष्पहार एवम बैच लगाकर अभिनंदन किया गया। स्वागत भाषण श्री मान साय यादव के द्वारा दिया गया।
वक्ताओं के द्वारा क्रांतिकारी उद्बोधन दिया गया।जिसमे शेख कलीमुल्लाह जी के सक्रियता की सभी ने तारीफ की।जुझारू,कर्मचारी हित चिंतक,संगठन को मजबूत और एक जुटता के साथ आगे बढ़ाना,तथा कर्मचारियों के सुख -दुःख में साथ खड़ा रहने वाला,एक सच्चा हितैषी,संगठन के सिपाही बताया ,एवम उनके कार्यों को सराहा।
अमर सिंह जांगड़े ने माध्यमिक शाला प्रधान पाठक कल्याण संघ को एक सूत्र में पिरोकर एक नई पहचान दी। उनके किए कार्यों की प्रशंसा की गई।एक सफल नेतृत्वकर्ता साबित हुए।
दिगेश्वर यादव,हमेशा संगठन के सक्रिय सिपाही के रूप में कदम से कदम मिलाकर संगठन को सहयोग दिया।
सभी सेवा निवृत पदाधिकारियों को संगठन की ओर से शॉल,श्री फल,एवम डायरी ,कलम देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे उनमें प्रमुख रूप से नोहर साय गबेल,(अध्यक्ष शिक्षक संघ) भोला शंकर पटेल (जिला संयोजक ,टीचर एसोसियेशन) शोभा सिंह राठिया, अशोक राठौर, लाकेश्वर राठौर (,ब्लाक उपाध्यक्ष) प्रवीण चतुर्वेदी,(,लिपिक संघ) शिव शंकर कुशवाह (मीडिया प्रभारी लिपिक संघ) शिव गोविंदयादव, प्रमोद राजपूत, (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ)
श्रीमती गीता जायसवाल(महिला प्रकोष्ठ प्रभारी, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन)श्रीमती नर्मदा गबेल,गोमती सिंह, किरण चंद्रिका खलखो, उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के पदाधिकारी, सदस्यों ने महत्व पूर्ण योगदान दिया , उनमें प्रमुख हैं हीरा लाल मेहर (तहसील उपाध्यक्ष) देवी राम राठौर, बृजेंद्र राठौर(ब्लाक उपाध्यक्ष)नवीन विश्वकर्मा,(,पूर्व तहसील अध्यक्ष) राम कुमार यादव (,कोषाध्यक्ष) त्रिनाथ दर्शन,(संगठन सचिव)मोहत राम चंद्रा (उपाध्यक्ष) बी आर कुर्रे(,प्रचार सचिव) रमा कांत पांडेय (कार्या0 सचिव,)नानू यादव, रामकुमार यादव (तुरी भांठा) (संगठन सचिव) , पुरषोत्तम यादव (मुड़पार)का विशेष योगदान रहा।
प्रधान पाठक कल्याण संघ से प्रेमसागर तिवारी, टेक लाल डनसेना,श्री छेदी लाल कंवर,श्री संतोष मौरे, चंद्रेश राठिया, विश्वकर्मा राठिया, रतिराम राठिया सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी ,अधिकारियों की उपस्थिति रही।
सभी ने सेवानिवृत संगठन पदाधिकारियों की उज्जवल भविष्य की सुखद कामना की।
कार्यक्रम का सफल संचालन तहसील अध्यक्ष गुलाब कंवर ने किया और अंत में आभार तहसील संयोजक -कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन) मान साय यादव ने किया।