♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

वेतन वृद्धि आदेश की क्रियान्वयन के लिए संघ ने संचालक कृषि को पुनः ज्ञापन सौपा….आदेश का क्रियान्वयन ना हो तो कर्मचारियों में आक्रोश स्वाभाविक

 

रायगढ़।

छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विकास अधिकारी संघ के प्रांत अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह, छत्तीसगढ़ वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी संघ के प्रांत अध्यक्ष आर एल गुप्ता ने कहा कि कर्मचारी हितैषी आदेश जारी करवाने में संगठन को वर्षों लगते हैं संचनालय, मंत्रालय, कोषालय की सहमति के बाद ही आदेश जारी हो पाते हैं। यदि जारी आदेश का क्रियान्वयन ना हो तो कर्मचारियों में आक्रोश स्वाभाविक है। छत्तीसगढ़ के कृषि विकास अधिकारियों को पदोन्नति पश्चात कोई आर्थिक लाभ प्राप्त नहीं हो रहा था। छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विकास अधिकारी संघ के प्रयास से समान वेतन बंद बैंड वा सामान ग्रेड- पे के पद पर पदोन्नति पश्चात एक वेतन वृद्धि का लाभ दिए जाने का आदेश दिनांक 21.11.2022 को प्रसारित हुए तथा प्रदेश के समस्त संयुक्त संचालक कृषि तथा उप संचालक कृषि को ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं सर्वेयर से कृषि विकास अधिकारी के पद पर पदोन्नति पश्चात वेतन निर्धारण वित्त निर्देश 21 / 2010 में विहित निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई किया जाना सुनिश्चित किया गया लेकिन खेद का विषय है कि आदेश के बावजूद प्रदेश के किसी भी कृषि विकास अधिकारी को इसका लाभ नहीं मिला बल्कि कोष लेखा एवं पेंशन कार्यालय द्वारा इस पर आपत्ति लगाई जाने की जानकारी संगठन को प्राप्त हुई ,इसी परिपेक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विकास अधिकारी संघ के द्वारा अपर संचालक कृषि एस,सी पदम साहब को संचालक कृषि के नाम ज्ञापन देकर प्रदेश के समस्त उप संचालक कृषि को पुनः समय सीमा में आदेश की क्रियान्वयन की मांग की गई तथा कार्यालय कोष लेखा एवं पेंशन द्वारा की जा रही आपत्ति का समुचित निराकरण करने की मांग की गई ।संघ के प्रांत अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी संघ के प्रांत अध्यक्ष आर एल गुप्ता कृषि विकास अधिकारी संघ के सचिव रमतु नेताम कोषाध्यक्ष मनोहर नेताम एवं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मीना नेताम ने आशा व्यक्त किया है कि आदेश का क्रियान्वयन समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए ताकि प्रदेश के सभी कृषि विकास अधिकारियों को इसका लाभ मिल सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close