कांग्रेस प्रत्याशी को जीताने व छग में फिर से कांग्रेस सरकार बनाने का लिया संकल्प…
अनूप बड़ेरिया
छत्तीसगढ़ में हर विधानसभा में चल रहे संकल्प शिविर का आयोजन शनिवार को बैकुंठपुर विधानसभा के मानस भवन में संपन्न हुआ। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी तादाद में कांग्रेसी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने इस बात का संकल्प लिया कि बैकुंठपुर विधानसभा से कांग्रेस जिसे भी टिकट देगी, उसे भारी मतों से चुनाव जीतकर विधानसभा भेजा जाएगा और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार फिर से बनाई जाएगी। उल्लेखनीय की प्रदीप गुप्ता के जिला अध्यक्ष बनने के बाद से कांग्रेस में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। हाल ही में भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ में भी भारी तादात में कांग्रेसी जुटे थे और संकल्प शिविर में उमड़ी भीड़ ने प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व क्षमता को साबित कर दिया। संकल्प शिविर का संचालन महामंत्री शैलेंद्र सिंह ने किया।
 शिविर में स्थानीय विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व नपा उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, पूर्व जनपद अध्यक्ष अनिल जायसवाल, वंश गोपाल जायसवाल, बिहारीलाल राजवाड़े, नपा शिवपुर चरचा  अध्यक्ष श्रीमती लालमुनि यादव, नपा उपाध्यक्ष आशीष यादव, अन्नपूर्णा सिंह विकास श्रीवास्तव, बृजवासी तिवारी, मुख्तार अहमद, रवि राजवाड़े, हेमसागर यादव, प्रवीण भट्टाचार्य, श्रीमती संगीता राजवाड़े, विनोद शर्मा सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित रहे।