
बैकुंठपुर विधानसभा से अंबिका सिंहदेव का नाम तय..एक बार फिर भाजपा के भैयालाल रजवाड़े से मुकाबला…
अनूप बड़ेरिया
किंतु, परंतु और सर्वे के सारे संशय को कांग्रेस आलाकमान ने दर किनार करते हुए बैकुंठपुर विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव पर एक बार फिर भरोसा जगाते हुए उन्हें टिकट दी जा रही है। बताया जाता की डिप्टी सीएम TS सिंहदेव की सरगुजा संभाग के टिकट वितरण में जमकर चल रही है। यही वजह है कि रामानुजगंज से अब बृहस्पति सिंह का टिकट काटना भी तय माना जा रहा है।
कांग्रेस की अधिकृत सूची आज या कल मेंआने की संभावना बताई जा रही है।भारतीय जनता पार्टी ने पहले ही पूर्व विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री भैया लाल राजवाड़े को लगातार पांचवीं बार चुनाव मैदान में उतार दिया है एक बार फिर अंबिका सिंह देव का मुकाबला भाजपा के भैया लाल राजवाड़े से होगा। बीते 2018 के विधानसभा चुनाव में अंबिका ने भैयालाल को 5339 मतों से हराया था।
कांग्रेस की अंबिका सिंहदेव को 48,885, भाजपा के भैयालाल राजवाड़े को 43,546 गोंगपा के संजय कमरों को 20,247, जोगी कांग्रेस के बिहारी लाल राजवाड़े को 9,236 व आम आदमी पार्टी को 1504 मत मिले थे।