
भाजपा प्रत्याशी भैयालाल राजवाड़े की नामांकन रैली कल..पूर्व CM डॉ. रमन सिंह होंगे शामिल…होगा शक्ति प्रदर्शन…
अनूप बड़ेरिया

भारतीय जनता पार्टी ने बैकुंठपुर विधानसभा में पूरी ताकत से प्रचार अभियान को गति दे दी है। भाजपा प्रत्याशी भैया लाल राजवाड़े भी पूरे दमखम के साथ मैदान में डटे हुए हैं उल्लेखनीय है कि भैयालाल राजवाड़े बैकुंठपुर विधानसभा सीट से दो बार भाजपा की टिकट से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2008 और 2013 में चुनाव जीता था। अब भाजपा प्रत्याशी भैयालाल राजवाड़े 27 नवंबर को अपना दूसरा सेट नामंकन विशाल रैली के साथ शक्ति प्रदर्शन के रूप में करेंगे। भैयालाल राजवाड़े की नामांकन रैली में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह शामिल होंगे। डॉ. रमन सिंह हेलीकॉप्टर से कालेज ग्राउंड में दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे। जहां वह खरवत मैदान में आम सभा को संबोधित करेंगे। रमन सिंह भैयालाल राजवाड़े की नामांकन रैली में शामिल होंगे और पुन: हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।