
बड़ी खबर::चुनाव पूर्व कांग्रेस को झटका:: 3 कांग्रेस नेताओं ने थामा गोंडवाना का हाथ…
अनूप बड़ेरिया
विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही अब नेताओं के भी दल बदल करने का सिलसिला आरंभ हो गया है। बैकुंठपुर विधानसभा की राजनीति का मुख्य केंद्र बिंदु पटना 84 क्षेत्र ही है, जहां से प्रत्याशी की हार – जीत तय होती है। अभी हाल ही में जोगी कांग्रेस के बचे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया तो वहीं बुधवार को कांग्रेस के 3 दिग्गज नेताओं ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ज्वाइन कर ली है। बताया जाता है कांग्रेस के यह तीनो नेता अपनी उपेक्षा से नाराज थे।

गोंगपा प्रत्याशी संजय सिंह कमरों ने बताया कि ग्राम पटना में सुरेश सिंह पुषाम गोंगपा जिला संगठन मंत्री के नेतृत्व व गोंगपा जिलाध्यक्ष राजाराम जांता , गोंगपा जिला उपकोषाध्यक्ष रामगोपाल सिंह मरकाम, ब्लॉक उपाध्यक्ष गोरेलाल कोराम व गोंगपा के अन्य साथीगण के समक्ष युवक कांग्रेस के सागर शर्मा, मो. फिरोज खान उर्फ राजा व अरविंद सिंह निवासी ग्राम चिरगुड़ा ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में प्रवेश किया है। संजय कमरों ने आशा व्यक्त की है की आप सभी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अनुशासन का पालन करेंगें तथा संगठन मजबूती के साथ विस्तार करेंगे व गोंडवाना की सरकार बनाएंगे।