♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कांग्रेस के निष्कासित नेता आफताब छोटे खान आज ज्वाइन करेंगे कांग्रेस..! नपा चुनाव में अध्यक्ष पद की हार के बाद पार्टी ने किया था बाहर…

 

अनूप बड़ेरिया
कांग्रेस से निष्कासित लगातार 2 बार पार्षद रहे आफताब अहमद छोटे खान के आज डिप्टी सीएम TS सिंहदेव के समक्ष पुन: कांग्रेस प्रवेश की संभावना है। खबर छन कर यह आ रही है की आज कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती अंबिका सिंहदेव की नामांकन रैली व आमसभा के बीच वह कांग्रेस ज्वॉइन कर सकते हैं। उनके साथ लगातार 2 बार व  पार्षद रही उनकी धर्मपत्नी मुसर्रत आफताब व भतीजे पार्षद अहमतुल्ला फिरोज भी कांग्रेस ज्वॉइन कर सकतें हैं। उल्लेखनीय है की आफताब अहमद छोटे खान मुस्लिम समुदाय के बड़े चेहरे हैं व समाज में उनकी अच्छी पैठ है। यही वजह हो सकती है कि कांग्रेस उनकी घर वापसी करा मुस्लिम वोटरों को साध सकती है।
उल्लेखनीय है की बीते नगरपालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के हुए चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती साधना जायसवाल का आफताब ने खुल कर विरोध किया था। जिसके बाद उन पर आरोप लगे थे की उनकी पार्षद पत्नी और पार्षद भतीजे ने कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ वोट किया था, जिससे संख्या बल ज्यादा होने के बाद भी कांग्रेस की हार हुई थी। वहीं आफताब और उनके समर्थकों ने तत्कालीन जिला अध्यक्ष नजीर अजहर और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की थी। जिसके बाद उस समय के जिलाध्यक्ष नजीर अजहर ने इन सभी को कांग्रेस से निष्काशित कर दिया था। लेकिन अध्यक्ष बदलते ही अब परिस्थियां भी बदल गई और आफताब के कांग्रेस प्रवेश की राह बन गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!
Close